Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  भाजपा कार्यकर्ता जीत के लिए आश्वस्त, और अंतर को लेकर उत्साहित भी : विद्युत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

     भाजपा कार्यकर्ता जीत के लिए आश्वस्त, और अंतर को लेकर उत्साहित भी : विद्युत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने विधानसभावार तैयार किये मतगणना एजेंट, एक-एक वोट पर रहेगी पैनी नजर

    भाजपा कार्यकर्ता जीत के लिए आश्वस्त, और अंतर को लेकर उत्साहित भी : विद्युत

    लोकसभा चुनाव की मतगणना को दो दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। फैसले की घड़ी के इंतजार के बीच 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आएगा। जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा अपनी जीत का लगातार पुख्ता दावा कर रही है। को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना होगी। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी ज़रूरी तैयारियाँ कर लिए हैं। पार्टी ने इसके लिए जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभाओं के मतों की गिनती के लिए मतगणना एजेंट तैयार किये है। भाजपा ने मतगणना के लिए बहरागोड़ा से पंद्रह, घाटशिला से सोलह, पोटका से सत्रह, जुग्सलाई से इक्कीस, जमशेदपुर पूर्वी से सोलह और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से सत्रह मतगणना एजेंट तैयार किये हैं। मतगणना एजेंटों को पार्टी ने ज़रूरी प्रशिक्षण देकर गिनती के दौरान एक-एक वोट पर पैनी नज़र बनाये रखने संबंधित निर्देश दिए हैं। मतगणना एजेंटों के नामों की सूची प्रशासन को भी सौंप दी गयी है जहाँ से सभी को प्रवेश हेतु पहचान-पत्र निर्गत होंगे। पार्टी ने अपने मतगणना एजेंटों को चौकस रहने को कहा है। वहीं विपक्षी पार्टी के एजेंटों की गतिविधियों और भूमिका पर चौकस निगाह रखने की भी सलाह दिए गए हैं।

    इधर भाजपा के वर्तमान सांसद और एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भाजपा जमशेदपुर सीट पर दुबारा कमल खिलाएगी। इस बार के चुनाव में केवल पीएम मोदी ही मुद्दा थे। उन्होंने पांच सालों में विकास के जो काम किए, लोग भूल नहीं सकतें। लोगों ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित को देखकर एक बार फिर मोदी जी को चुना। जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा की जीत को लेकर किसी तरह का कोई शक नहीं है। जनता समझदार है। जाति या धर्म नहीं राष्ट्रहित की सोच के साथ भाजपा को वोट दिया है। कार्यकर्ता जीत को लेकर आश्वस्त हैं लेकिन जीत का अंतर कितना होगा इसको लेकर उत्साहित भी हैं। उन्होंने दावा किया कि लगभग दो लाख वोटों से जमशेदपुर सीट पर जीत हासिल करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहामिलावटी गठबंधन हार का ठीकरा किसपर फोड़े- मुख्यमंत्री
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड में ई-मोबिलिटी की नई उड़ान: राँची में विक्ट्री इंटरनेशनल फैक्ट्री आउटलेट का भव्य शुभारंभ”

    July 10, 2025

    रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढाने पर जनहित में काँग्रेस का स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन 

    July 10, 2025

    शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO

    July 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड में ई-मोबिलिटी की नई उड़ान: राँची में विक्ट्री इंटरनेशनल फैक्ट्री आउटलेट का भव्य शुभारंभ”

    रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढाने पर जनहित में काँग्रेस का स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन 

    शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO

    मेडिएशन फॉर नेशन अभियान को सफल बनाने के लिए डालसा सचिव ने मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक”

    भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले.राजेश शुक्ल

    एनएच 33 पर यात्री बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख ₹1 के नोट को पुनः प्रचलन में लाने हेतु किया अनुरोध

    संस्कार भारती द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन

    बिस्टुपुर खाओ गली में फायरिंग, विधायक प्रतिनिधि को मारी गोली

    सड़क मरम्मत में लापरवाही: राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम की चेतावनी सही साबित हुई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.