Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/रांची :
    झारखंड में इंटरमीडिएट नामांकन को लेकर उपजे संकट पर छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे छात्र आंदोलनों को लेकर शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान—जिसमें उन्होंने इसे विपक्ष की साजिश और दिल्ली जाकर आंदोलन करने की सलाह दी—पर अब तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) की झारखंड इकाई ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और छात्रों का अपमान करार दिया है।

    AIDSO के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह छात्र-छात्राओं की वास्तविक समस्याओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि राजभवन के निर्देश पर इस सत्र से सभी कॉलेजों में 11वीं का नामांकन बंद कर दिया गया है और 12वीं के छात्र-छात्राओं को कॉलेज से 5 किमी के दायरे में स्थित सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। इससे न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि वे शैक्षणिक असमंजस के शिकार हो रहे हैं।

    छात्रों के सामने तीन सवाल – और कोई जवाब नहीं:
    1. बीच सत्र में कॉलेज से शिफ्टिंग क्यों?
    2. जहां स्कूल ही नहीं हैं, वहां छात्र कहां पढ़ें?
    3. नई शिक्षा नीति लागू किसने की – सरकार या विपक्ष?
    इन सवालों के जवाब की जगह जब शिक्षा मंत्री इसे विपक्षी दलों की साजिश कहकर टालते हैं, तो छात्रों में आक्रोश स्वाभाविक है। AIDSO ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार छात्रों की संख्या के अनुसार प्लस-टू विद्यालयों का निर्माण, आधारभूत संरचना की व्यवस्था और शिक्षकों की नियुक्ति करने में असफल रही है। इसके चलते हजारों छात्र या तो शिक्षा से वंचित होंगे या फिर निजी स्कूलों की महंगी फीस भरने को मजबूर होंगे। बिष्टुपुर में हुआ था मंत्री का घेराव

    8 जुलाई को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जब शिक्षा मंत्री पहुंचे, तो ‘इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति’ और अन्य छात्र संगठनों ने उन्हें घेर लिया। छात्रों के पास ठोस सवाल थे लेकिन मंत्री के पास ठोस जवाब नहीं।  AIDSO ने सरकार को चेताया है कि यदि छात्रों की जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन प्रदेश भर में उग्र आंदोलन छेड़ेगा। सचिव सोहन महतो ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को विपक्ष की साजिश कहकर टालना, सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

    छात्रों की मांगें स्पष्ट हैं – उन्हें शिक्षा चाहिए, राजनीति नहीं।

    आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेडिएशन फॉर नेशन अभियान को सफल बनाने के लिए डालसा सचिव ने मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक”
    Next Article रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढाने पर जनहित में काँग्रेस का स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन 

    Related Posts

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    October 19, 2026

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    October 19, 2026

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    चांडिल डकैती कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के जेवर बरामद

    जमशेदपुर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं भी

    मनगसो में 5 किलो के गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत

    Практичний блог для щоденних рішень: дім, сім’я, здоров’я та навчання

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.