Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आमचुनाव में भी नोटा का विकल्प हो समाप्त : स्पीकर
    Breaking News Headlines बिहार

    आमचुनाव में भी नोटा का विकल्प हो समाप्त : स्पीकर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से आम चुनावों में भी नोटा का विकल्प खत्म करने का अनुरोध किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर उन्होंने इस बात की प्रशंसा की है, जिसमें आयोग ने राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में नोटा के विकल्प को खत्म कर दिया है. स्पीकर ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष चुनावों में भी नोटा की उपयोगिता नजर नहीं आती. उन्होंने चुनाव आयोग को अपने स्तर से उच्चतम न्यायालय के संज्ञान में लाकर नोटा के विकल्प को समाप्त करने की सलाह दी है. निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा सचिवालय को पत्र से सूचित किया है कि उच्चतम न्यायालय ने फैसले में अप्रत्यक्ष चुनाव में नोटा विकल्प को समाप्त कर दिया है. अब राज्यसभा एवं विधान परिषद के चुनाव में मतदाताओं को नोटा का विकल्प नहीं मिलेगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से नोटा की तरफ एक बार फिर आमलोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है. नोटा लगभग छह साल पहले लागू हुआ और इस बीच लोकसभा एवं कई विधानसभा के आम चुनाव हुए. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नोटा का अधिकतम उपयोग किसी एक चुनाव में दो प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने ही किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोएडा कला महोत्सव 2019 का आयोजन 29-31 मार्च नोएडा के शिल्पग्राम सेक्टर 33 में
    Next Article पनीर 65

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.