Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा कला महोत्सव 2019 का आयोजन 29-31 मार्च नोएडा के शिल्पग्राम सेक्टर 33 में
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    नोएडा कला महोत्सव 2019 का आयोजन 29-31 मार्च नोएडा के शिल्पग्राम सेक्टर 33 में

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा कला महोत्सव 2019 का आयोजन 29-31 मार्च नोएडा के शिल्पग्राम सेक्टर 33 में किया जा रहा है. इस आयोजन को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ,पर्यावरण मंत्रालय द्वारा स्वीकृत किया गया है. इस महोत्सव में भारत के विभिन्न हिस्सों से प्रमुख कलाकारों द्वारा भाग लेने की स्वीकृति दी गई है और महोत्सव के दौरान सभी विधाओं का मंचन किया जाएगा. महोत्सव में नोएडा के विभिन्न आरडब्ल्यूए ने भी भागीदारी की स्वीकृति दी है और निठारी गांव के बच्चों द्वारा कला की प्रस्तुति की जाएगी जिनको की कृष्णा कला केंद्र द्वारा इसके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. इस कला महोत्सव का आकर्षण भारत के सभी प्रमुख कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का मंचन होगा जिसमें बहुत सारे लोगों के भाग लेने की संभावना है. इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश की विभिन्न कला विधाओं का भी प्रदर्शन केंद्रित किया जाएगा माननीय संस्कृति मंत्री श्री महेश शर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस महोत्सव का उद्घाटन करने की स्वीकृति दी है और उनके साथ साथ कई विभूतियां इस महोत्सव में पधारेंगे जिनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है. इस संस्कृति महोत्सव का आयोजन कृष्ण कला केंद्र नोएडा जिसकी संचालक श्रीमती अनु सीना है जो स्वयं एक विश्व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना है एवं कला के उत्थान प्रचार एवं प्रसार के लिए पूर्णतया समर्पित है द्वारा किया जा रहा है. उन सभी कलाकारों को जो इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं , एक ऐसा मंच दिया जाएगा जिससे वह अपने कला को सीधा लोगों को दिखा सकेंगे, लोगों को सिखा सकेंगे और लोगों से सीधे जुड़ सकेंगे. यह कला का एक अद्भुत संगम है जो नोएडा वासियों के लिए बहुत प्रेरणादायक रहेगा. इस कला महोत्सव को प्रोत्साहित करने के लिए नोएडा के कई संस्थान एवं कई शिक्षा संस्थान आगे आए हैं और अपने विद्यार्थियों को इस कला संगम में भेज रहे हैं इस कला संगम में भाग लेने वाले भारत एवं विश्व प्रसिद्ध मुख्य कलाकारों की सूची संलग्न है एवं जो मुख्य कार्यक्रम होंगे उनकी भी सूची संलग्न है. आपसे अनुरोध है कि अपनी मीडिया टीम को इस संस्कृति महोत्सव को कवर करने के लिए भेजे एवं इसका दूर-दूर तक प्रचार एवं प्रसार करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग से लाभान्वित हो सके विशेष जानकारी हेतु अधोहस्ताक्षरी से संपर्क करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर बूथ पर कमल खिलाने की तैयारी में है भाजपा : दिनेश कुमार
    Next Article आमचुनाव में भी नोटा का विकल्प हो समाप्त : स्पीकर

    Related Posts

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.