Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज़ी एंटरटेनमेंट कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के लिए सेंसर सर्टिफिकेट के वास्ते अदालत पहुंचा
    Headlines

    ज़ी एंटरटेनमेंट कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के लिए सेंसर सर्टिफिकेट के वास्ते अदालत पहुंचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ज़ी एंटरटेनमेंट कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के लिए सेंसर सर्टिफिकेट के वास्ते अदालत पहुंचा

    मुंबई: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

    उच्च न्यायालय आज इस मामले में सुनवाई करेगा। ज़ी एंटरटेनमेंट ने फिल्म का निर्माण किया है।

     

     

    कंगना रनौत निर्देशत यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज होनी है। यह फिल्म विवादों में फंस गई है क्योंकि शिरोमणि अकाली दल सहित सिख संगठनों का आरोप है कि इसमें सिख समुदाय को तथा ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है।

    उच्च न्यायालय के समक्ष दायर याचिका में दावा किया गया है कि सीबीएफसी ने ‘‘गैर कानूनी और मनमाने ढंग से’’ प्रमाणन रोका है।

    एक वकील के अनुसार याचिका में दावा किया गया है कि सेंसर बोर्ड प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहा है।

     

     

     

    याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति बी पी कोलाबावाला और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पीठ ने बुधवार को इस पर सुनवाई करने पर सहमति जताई।

    फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सीबीएफसी से प्रमाणपत्र नहीं मिलने और छह सितंबर को प्रस्तावित इसका प्रदर्शन अधर में लटकने के बीच रनौत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत निराशाजनक और अन्यायपूर्ण है कि सेंसरशिप केवल उनकी फिल्म के लिए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार : महाराजगंज के डीसीएलआर, उनका लिपिक 20,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Next Article कोलकाता चिकित्सक दुष्कर्म-हत्याकांड : पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल जारी

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.