Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता चिकित्सक दुष्कर्म-हत्याकांड : पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल जारी
    Headlines

    कोलकाता चिकित्सक दुष्कर्म-हत्याकांड : पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोलकाता चिकित्सक दुष्कर्म-हत्याकांड : पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल जारी

    कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले महीने एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही।

    तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी हड़ताल के कारण राज्य के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

     

     

    हड़ताल में शामिल एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, ‘‘न्याय की हमारी मांग अब भी अधूरी है। विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी बहन को इंसाफ नहीं मिल जाता और दोषियों को कड़ी सजा नहीं दे दी जाती।’’

    उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी चिकित्सक कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक पद पर बने हुए हैं।

    प्रदर्शनकारी चिकित्सकों का आरोप है कि पुलिस ने आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त को एक महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना की जांच के दौरान पर्याप्त कदम नहीं उठाए। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी।

     

     

     

    आरजी कर अस्पताल के एक जूनियर डॉक्टर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि मामले में कई लोगों को बचाया जा रहा है और सच्चाई सामने आनी चाहिए।’’

    आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में नौ अगस्त को एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज़ी एंटरटेनमेंट कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के लिए सेंसर सर्टिफिकेट के वास्ते अदालत पहुंचा
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.