Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘युवा हल्ला बोल’ के प्रमुख अनुपम कांग्रेस में शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘युवा हल्ला बोल’ के प्रमुख अनुपम कांग्रेस में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘युवा हल्ला बोल’ के प्रमुख अनुपम कांग्रेस में शामिल

    नयी दिल्ली: बेरोजगार युवाओं के कई आंदोलनों में भूमिका निभाने वाले संगठन ‘युवा हल्ला बोल’ के प्रमुख अनुपम मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

    अनुपम तथा उनका संगठन बिहार और देश के कुछ अन्य हिस्सों में सक्रिय है।

    कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह तथा कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में अनुपम ने मुख्य विपक्षी दल की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ उनके कुछ सहयोगी भी कांग्रेस में शामिल हुए।

     

     

    खेड़ा ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस और राहुल गांधी बेरोजगारी का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं। हमारे साथी अनुपम जी ने 113 संगठनों का एक मंच बनाया और उस मंच के माध्यम से इन्होंने प्रदर्शन किए, जेल भी गए। उन्होंने सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना का भी भरपूर विरोध किया। इनकी संगठन की समझ बहुत अच्छी है। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस परिवार के साथ अनुपम जी युवाओं की आवाज को और अच्छे से बुलंद कर सकेंगे।’’

     

     

    इस अवसर पर अनुपम ने कहा, ‘‘आज हमारे देश में जो लड़ाई चल रही है, वह दो ताकतों के बीच है। एक ताकत इस देश को बेचना चाहती है। दूसरी ताकत इस देश को बचाना चाहती है। एक हैं जो भारत को तोड़ना चाहते हैं और दूसरे हैं जो भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। न्याय के लिए नैतिक बल चाहिए, वह नैतिक बल आज की राजनीति में सबसे ज्यादा राहुल गांधी के पास है। इसलिए हम कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। हमें यह अवसर देने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी हो समाज के संयोजक सावन सोय के नेतृत्व मे सांसद जोबा मांझी और दीपक बिरूआ को सौंपा ज्ञापन
    Next Article आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने विजयवाड़ा में मंदिर में शुद्धिकरण पूजा में हिस्सा लिया

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.