Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी हो समाज के संयोजक सावन सोय के नेतृत्व मे सांसद जोबा मांझी और दीपक बिरूआ को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदिवासी हो समाज के संयोजक सावन सोय के नेतृत्व मे सांसद जोबा मांझी और दीपक बिरूआ को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आदिवासी हो समाज के संयोजक सावन सोय के नेतृत्व मे सांसद जोबा मांझी और परिवहन एवं कल्याण मंत्री दीपक बिरूआ को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला : दिल्ली के जंतर-मंतर में 14 सितंबर 2024 को आल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटि और आदिवासी हो समाज युवा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में हो भाषा को संविधान की 8वीं अनूसुची में शामिल कराने को लेकर धरना -प्रदर्शन किया गया।इस राष्टीय आंदोलन को और तेज करने के लिए आदिवासी हो समाज

     

    सरायकेला खारसावा के जिला संयोजक सावन सोय के नेतृत्व मे सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा मांझी और परिवहन एवं कल्याण मंत्री श्री दीपक बिरूआ को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि आदिवासी समाज हित में हो भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग वर्षों से चली आ रही है परंतु अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा हमारी मांग पूरी नहीं की है यदि हो भाषा संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबध्द हो जाता है तो आदिवासी हो भाषा और लिपि को सम्मान मिलेगा |

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद और मंत्री से आग्रह किया है कि भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर अपने माध्यम से केन्द्र सरकार (गृह मंत्रालय) नई दिल्ली को पत्राचार करे ताकि हो भाषा को जल्दी शामिल कराया जा सके |
    श्रीमती जोबा मांझी ने कहा कि “मै हो भाषा को 8वी अनुसूची में शामिल कराने के लिए गंभीर हूँ , मैं स्वंय दिल्ली जाकर संबधित विभाग से मिलूंगी इस माँग को प्राथमिकता से सांसद में रखूंगी। वहीं मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि मैं बहुत जल्दी पत्राचार करूंगा और पुन: मुख्यमंत्री जी को केन्द्र सरकार को पत्राचार के लिए बात रखूंगा।
    डा.बबलू सुंडी पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष युवा महासभा ने कहा कि दो राज्यों उड़िसा और झारखंड सरकार द्घारा केंद्र सरकार को अनुशंसा की जा चुकी है परंतु हो समुदाय के साथ हमेशा छलावा हो रहा है,इस बार हो समुदाय आर पार की लड़ाई लड़ेगी।जब तक माँग पूरी नहीं होती है निरंतर आंदोलन चलता रहेगा इस आंदोलन के लिए कोल्हान के सभी विधायको और सांसदों से भी केंद्र सरकार को पत्राचार के लिए आग्रह करेंगे”

     

     

    यदुनाथ तियु पूर्व महासचिव ने कहा कि कोल्हान हो बहुल क्षेत्र है हमारी माँग सरकार पूरा करे अन्यथा दिल्ली के सड़कों पर उतर जायेंगे।
    सावन सोय ने कहा कि हो भाषा की माँग हमारी वर्षों से चल रही है लगातार दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन कर रहे है पर वर्तमान केंद्र सरकार हमारी माँग को पूरा नहीं कर रही है | प्रिंट मीडिया के माध्यम से आग्रह है कि सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करे और हो भाषा को 8वीं अनुसूची मे शामिल करे। ज्ञापन सौपने के दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलु सुंडी, पूर्व सांस्कृतिक सचिव प्रकाश पुरती, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष श्री मदन बोदरा, आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व महासचिव श्री यदुनाथ तियु, कोषाध्यक्ष श्री बमिया बारी, आदिवासी हो समाज सेवा निवृत्त संगठन के पदाधिकारी श्री चंद्रमोहन बिरूवा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 के गली का साफ सफाई अभियान शुरू
    Next Article ‘युवा हल्ला बोल’ के प्रमुख अनुपम कांग्रेस में शामिल

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.