Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
    Breaking News अपराध संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद । सरायकेला

    सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- राजनगर मार्ग पर नौरोडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक़ सुरेश राणा सरायकेला का रहने वाला था और वह नोरोड़ीह में नगर पंचायत की ओर से बनाए गए फ्लैट में रहता था. शनिवार की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर पैदल अपने घर आ रहा था. तभी नोरोडी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम हुई बारिश और घटना स्थल पर घोर अंधेरा होने के कारण घायल सुरेश को कोई देख नहीं पाया और वह रात भर सड़क पर तड़पता रहा. रविवार की सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर गिरे सुरेश को देखा और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सनद आचार्य ने कहा कि यह घटना नगर पंचायत के कार्यपलक पदाधिकारी की घोर लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव से पूर्व ही नगर पंचायत के सभी इंट्री प्वाइंट पर 40- 40 लाइट लगवाने का प्रावधान किया गया था. चुनाव के करीब तीन माह बाद भी किसी इंट्री प्वाइंट पर लाइट नहीं लगवाया गया. इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी को बार- बार सूचित भी किया गया, लेकिन उन्होंने बातों को अनसुना कर दिया. नगर पंचायत जिस अधिकार से यहां के निवासियों से टैक्स वसूली करता है उसी जिम्मेवारी से सुविधाएं भी बहल करनी चाहिए, लेकिन यहां के कार्यपालक पदाधिकारी केवल वेतन लेने के लिए ही बैठे हैं यहां की जनता की सुविधाओ से उनका कोई सरोकार नहीं है. सनद आचार्य ने कहा कि घटना की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी गयी है. उनसे लोगों के जान- माल की सुरक्षा की मांग की गई है. साथ ही 48 घंटे के भीतर घटना स्थल के समीप रंबल स्ट्रिप लगवाने और उचित लाइट की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है. ऐसा नहीं होने पर उचित मंच पर इस समस्या को लेकर आवाज उठाई जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article25000 से अधिक लोगों ने टिनप्लेट में जैम@स्ट्रीट के तीसरे संस्करण में भाग लिया
    Next Article 25,000 से अधिक लोगों ने टिनप्लेट में जैम@स्ट्रीट के तीसरे संस्करण में भाग लिया

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.