Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित आईपीएस विकास वैभव ने युवाओं को किया संबोधित
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित आईपीएस विकास वैभव ने युवाओं को किया संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
    आईपीएस विकास वैभव ने युवाओं को किया संबोधित
    कृष्ण नंदन सिंह
    बलिया बेगूसराय संवाददाता 
    बलिया प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन के सभागार में रविवार को लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार कैडर के लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी विकास वैभव शामिल हुए। जिनका पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव, प्रखंड प्रमुख ममता देवी, नगर परिषद के चेयरमैन मोहम्मद जमाल उद्दीन, कांग्रेस नेता सह व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, बछवारा सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर राय, गौरी शंकर पोद्दार, मृणाल भारद्वाज, गोपेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

     

     

    मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र में सुधार का मार्ग सुगम नहीं होता है परंतु यदि विरासत से प्रेरित हमारा संकल्प वृहत उन्नति के लिए दृढ़ होगा तो सम्मिलित प्रयासों से सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि जाति धर्म से आगे बढ़कर अपने लक्ष्य पर विशेष फोकस करें। विकास वैभव ने कहा कि पहले अपनी सोच को सकारात्मकता में बदले फिर गांव और जिला फिर अपने बिहार को मजबूत करें। तभी अपने देश का सच्चा विकास होगा। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर बोलते हुए कहा कि बिहार ज्ञानियों की धरती रही है। जो ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की धरती ने विश्व को ज्ञान दिया है। यहां के ज्ञानियों योद्धाओं एवं ऋषि-मुनियों ने देश परदेश के सामने अपने शक्ति का लोहा मनवाया था। यहां देश विदेश के लोग ज्ञान प्राप्ति के लिए आते थे। सम्राट अशोक, गौतम बुद्ध, महावीर ने यहीं ज्ञान प्राप्ति कर पूरे विश्व को शांति एवं मानवता की रक्षा का संदेश दिया। लेकिन आज इसी बिहार में शिक्षा का स्तर सबसे खराब है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि यहां के लोग आज भी उतना ही ऊर्जावान हैं। ऐसे में जरूरत है युवाओं को पुनः जागृत होकर गौरवशाली अतीत को कायम करने की। कार्यक्रम को प्रमुख ममता देवी, नगर परिषद के मुख्य पार्षद मोहम्मद जमाल उद्दीन, कांग्रेस नेता सह व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, समाजसेवी अमर कुमार रस्तोगी ने भी संबोधित किया।
    मौके पर पंसस सुभाष राय, अमित रस्तोगी, अजय कुमार महतों, डॉ दीपक कुमार रस्तोगी, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण कुमार महतों, मोहन पोद्दार, सुमित कुमार यादव, दयानंद सिंह, माधुरी कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो : बिजली विभाग कार्यालय में जमकर कटा बवाल
    Next Article मानगो : वर्कर्स कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.