Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो : बिजली विभाग कार्यालय में जमकर कटा बवाल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो : बिजली विभाग कार्यालय में जमकर कटा बवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मानगो में बिजली विभाग के कार्यालय में जमकर कटा बवाल । विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता को कार्यालय जाने से रोका , आग जलाकर कार्यालय में बैठे अभियंताओं को ताप देकर कराया गर्मी का एहसास।
    एक सप्ताह से मानगो में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है । चौबीस घंटे में मात्र पांच से छः घंटा ही लोगों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है भीषण गर्मी में लोगों का बहुत बुरा हाल हो गया है । विगत रात बिजली ने पूरे मानगों को रुलाया हैं। पूरी रात मात्र एक से दो घंटे ही लोगों को बिजली मिली । जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे और बुजुर्गों को हुई ।

     

     

     

    बिजली की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाने के कारण लोगों को पानी की भी दिक्कत हो गई हैं। बिजली बिजली आपूर्ति से परेशान मानगों के उपभोक्ताओं ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत कराया । लोगों ने कहा कि पूरी रात हम सभी ने बिजली विभाग के अभियंताओं को फोन किया पर किसी ने हम सभी का फोन नहीं उठाया । हम लोगों ने विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी दर्जनों बार फोन किया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया । स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर फेज कट जा रहा है तो उसे बनाने में सात से आठ घंटे लग रहे । ट्रांसफार्मर जलने के बाद पूरा दिन बीत जाने के बाद दुसरा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है इस भीषण गर्मी में लोगों का एक पल भी समय काटना मुश्किल हो गया है । भाजपा नेता विकास सिंह आज भुक्तभोगी उपभोक्ताओं के साथ मानगो के डिमना बस्ती स्थित कार्यपालक अभियंता कार्यालय में जाकर जमकर बवाल काटा । प्रातः 10:30 बजे कार्यपालक अभियंता अजय कुमार जब अपने कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे मौके में उपभोक्ताओं के साथ खड़े भाजपा नेता विकास सिंह ने उनका रास्ता रोक दिया और कार्यालय में जाने नहीं दिया विकास सिंह ने कहा कि पहले बताइए उपभोक्ताओं को की फुल लोड बिजली कब से मिलेगी । विकास सिंह ने कहा पूरे देश में सबसे महंगी बिजली झारखंड में है मात्र ₹5000 बिल बकाया रहने पर उसी दिन विभाग के द्वारा बिजली काट दिया जाता है ऐसे में बिजली की आपूर्ति अगर विभाग नहीं कर रहा है तो एक बहुत बड़ा आम जनता के साथ अपराध कर रहा है और हम सभी मानगो में अपराध किसी को भी नहीं करने देंगे ।कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने भरोसा दिलाया एक से दो दिनों के अंदर मानगो के लोगों को फुल लोड बिजली दी जाएगी । कार्यपालक अभियंता का आश्वासन मानते हुए उन्हें कार्यालय में जाने दिया गया इसके बाद कार्यालय में बैठे अभियंताओं को सांकेतिक रूप से कार्यालय के बाहर टायर जलाकर आग का ताप देते हुए गर्मी का एहसास कराया गया ।

     

     

     

    विकास सिंह ने कहा आग कि तपिश क्या होती है इसका अंदाजा वातानुकूलित कक्ष में बैठे हुए अभियंताओं को नहीं है जैसी गर्मी मांगों की जनता बिजली की आपूर्ति नहीं होने से झेल रही है वैसे ही गर्मी का सांकेतिक ताप वातानुकूलित कक्ष में बैठे हुए अभियंताओं को दिया गया। विकास सिंह ने कहा बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं होगी तो आंदोलन अब कार्यालय के बदले एन एच-33 में होगा । उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग एवं विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,अमरिंदर पासवान राकेश लोधी , दुर्गा दत्ता,मनोज ओझा ,अजय लोहार , संजीत शर्मा, मनोज शर्मा,अंबिका पांडे,जीतू गुप्ता, संदीप शर्मा, मधु सिन्हा, संजू सिंह, पंकज सुमन शर्मा, पंकज गुप्ता, मनोज ठाकुर, जय प्रकाश निराला, राज बीर सिंह, सुरेश प्रसाद, देवंती देवी, पुष्पा देवी, लाजवंती देवी, हीरा देवी, पार्वती देवी, विजय महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
    Next Article लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित आईपीएस विकास वैभव ने युवाओं को किया संबोधित

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.