58 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया पुलिस ने डूडरा पंचायत के तिरिलडीह गांव से अवैध रूप से शराब बेच रहे 23 वर्षीय विशाल प्रधान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 58 लीटर शराब भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

