शिक्षा सप्ताह में सीपीएस आदित्यपुर का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
भारत संस्कार ट्रस्ट की ओर से संस्कार प्ले स्कूल, भाटिया बस्ती में आयोजित शिक्षा सप्ताह-2026 के समापन समारोह में सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में सीपीएस की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में श्रेया श्रीवास्तव, शिवानी झा और कृशानु गुप्ता शामिल थे। वहीं, ग्रुप डांस में विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम में सौम्या कश्यप, श्रेया श्रीवास्तव, पी. स्वोयंसा सोहानी, दीक्षा, रितिका शुक्ला, प्रिया शॉ और बृष्टि बटब्याल शामिल थीं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को महेश्वर बेरा और सुजाता दास ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि एनपी सिंह ने विजेताओं को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ संध्या प्रधान, नवल किशोर सिंह, विनोद वार्ष्णेय, डॉ. नथुनी सिंह, नरेंद्र प्रसाद और रामचन्द्र पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन एसडी प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नथुनी सिंह ने किया।

