टाटा फुटबॉल अकादमी का 16वां दीक्षांत समारोह, 15 खिलाड़ी सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 21 सितंबर : कदमा स्थित कुडी महंती ऑडिटोरियम में रविवार को टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) का 16वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले 15 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदरा रामम तथा विशिष्ट अतिथि चेन्नइयन एफसी के मुख्य कोच और पूर्व टीएफए प्रशिक्षु क्लिफोर्ड रेयेस मिरांडा रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स मुकुल चौधरी और झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

