Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा कवयित्री अभिलाषा की काव्य संग्रह “मन का पंछी ” का विमोचन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार शिक्षा साहित्य

    युवा कवयित्री अभिलाषा की काव्य संग्रह “मन का पंछी ” का विमोचन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा कवयित्री अभिलाषा की काव्य संग्रह “मन का पंछी ” का विमोचन

    डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं कृष्ण कला एंड एजुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में नवोदित कवयित्री अभिलाषा कुमारी के पहले काव्य संग्रह
    “मन का पंछी” का लोकार्पण किया गया। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी और साहित्यप्रेमी सह अखिल भारतीय साहित्य परिषद,जमशेदपुर ईकाई की संरक्षिका मंजू ठाकुर जी ने की।
    कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
    इस कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर की छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे शैल जी ने स्वागत भाषण दिया । उन्होंने कहा कि
    कवयित्री अभिलाषा में अपार संभावनाएं हैं, उनके हर शब्द में जज्बातों का समंदर है।
    “कोशिश” संस्था से जुड़े राजेश कुमार जी ने
    युवा पीढ़ी और कविता पर बात करते हुये साहित्य की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

    डॉ कल्याणी कबीर ने पुस्तक पर चर्चा करते हुए कहा कि अभिलाषा उस युवा पीढ़ी का चेहरा हैं, जो साहित्य की साधना को अपना पुनीत कर्म समझती है।

    साइंटिफिक एकेडमी के शिक्षक सतीश जी ने भी अभिलाषा के रचनाधर्मिता की सराहना की।
    अखिल अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से नवोदित कवयित्री अभिलाषा को शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया ।
    मंच संचालन डॉ अनीता शर्मा जी ने किया।
    अपनी बात कहते हुए कवयित्री अभिलाषा ने कहा कि कविताओं के सानिध्य ने उनके वैचारिक भूमि को समृद्ध किया है। अभिलाषा ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी शिक्षिका डॉ अनीता शर्मा को दिया।
    आशीर्वचन देते हुए कवयित्री अभिलाषा की माँ डेजी जी ने कहा कि उनके लिए खुशी की बात है कि उनको उनकी पुत्री अभिलाषा के कारण एक परिचय मिला है।

     

    अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में आदरणीया मंजू ठाकुर जी ने कहा कि कवयित्री अभिलाषा की कविताओं में महिलाओं की वेदना मुखर होकर ध्वनित होता है।

    कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने दिया।
    आज के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कवयित्री उपासना सिन्हा, नीता चौधरी, पद्मा प्रसाद, मामचंद अग्रवाल और शुभचिंतक शिशिर कुमार, जयंत श्रीवास्तव, तरूण कुमार भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा सोरेन सेना सरायकेला खरसावां जिला कमेटी का बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया
    Next Article सीमा सुरक्षा बल ने हर परिस्थिति में पराक्रम और उत्कृष्ट सेवा का परिचय दिया है : अमित शाह   

    Related Posts

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.