Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में पार्क और सार्वजनिक जगहों की सेफ्टी और सिक्युरिटी ऑडिट जरूरी : कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    राज्य में पार्क और सार्वजनिक जगहों की सेफ्टी और सिक्युरिटी ऑडिट जरूरी : कुणाल षाड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय बाल आयोग तक पहुंचीं थीम पार्क गैंगरेप की चींख

    ● राज्य में पार्क और सार्वजनिक जगहों की सेफ्टी और सिक्युरिटी ऑडिट जरूरी : कुणाल षाड़ंगी

    जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी नाबालिग संग बुधवार को घोड़ाबाँधा के थीम पार्क में हुई विभत्स दुष्कर्म की चीख राज्य पुलिस मुख्यालय सहित राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग तक पहुंचीं है। गुरुवार सुबह पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने मामले को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी तीव्र आलोचना किया। उन्होंने मामले की जानकारी ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो सहित सूबे के मुख्यमंत्री से नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने का अपील किया। कहा कि झारखंड में राज्य बाल आयोग निष्क्रिय पड़ी है, ऐसे में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से उन्होंने हस्तक्षेप कर पीड़िता को न्याय सुलभ कराने का आग्रह किया। विदित हो कि घोड़ाबाँधा थीम पार्क में गैंग रेप की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पूर्व भी वर्ष 2011 में घूमने आये एक युगल संग मारपीट कर युवकों ने युवती संग दुष्कर्म किया था। इसपर चिंता ज़ाहिर करते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य पुलिस महानिदेशक से सूबे की सार्वजनिक स्थानों सहित सभी पार्कों की सेफ़्टी और सिक्युरिटी ऑडिट कराने का सुझाव दिया है ताकि ऐसे वारदातों पर अंकुश संभव हो। इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट पर तत्परता दिखाते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है। प्रभारी डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने जमशेदपुर के एसएसपी को इस मामले में अविलंब कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं जमशेदपुर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि मामले में बिरसानगर थाना में कांड संख्या 76/2020 दर्ज़ करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है जिनके विरुद्ध अग्रतर क़ानूनी कार्रवाई संचालित होगी।

     

    चिकित्सा के अभाव में गल रहा पाँव, कुणाल षाड़ंगी ने उठाया मामला सीएम ने दिये बेहतर उपचार के निर्देश, ईलाज शुरू

    बहरागोड़ा विधानसभा में चाकुलिया स्थित श्यामसुंदर पंचायत निवासी गौरचंद्र गोप के महीनों पुराने घाव पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपनी ट्वीट से आत्मीयता का मरहम लगाया है। पूर्व विधायक ने गुरुवार की दोपहर में ट्वीट करते हुए चाकुलिया के बेतना गाँव निवासी गौरचंद्र गोप के बेहतर इलाज को लेकर झारखंड सरकार से गुहार लगाया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट करते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता सहित मामले में संज्ञान लेने का निवेदन किया था। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपनी ट्वीट में गौरचन्द्र गोप के पाँव के तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था कि “यह तस्वीरें विचलित करने वाली है। इससे व्यक्ति के कष्ट और असहनीय पीड़ा का अंदाज़ा लगाया जा सकेगा”। पैसों के अभाव में उपचार न हो पाने से एक छोटे घाव ने गैंगरीन का विकराल रूप ले लिया है। तस्वीरों में साफ दिख रही है कि पीड़ित व्यक्ति के लगभग आधे पाँव गल चुके हैं। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट निवेदन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी तत्परता दिखाते हुए फ़ौरन ईलाज के निर्देश दिये है। सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल से मामले को रिट्वीट करते हुए पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त को गौरचंद्र गोप के बेहतर इलाज के लिए ज़रूरी कदम उठाने को कहा है। वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी इस बाबत संज्ञान लेने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा है। कुणाल षाड़ंगी के पहल और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम को ही चाकुलिया स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। अब गौरचंद्र गोप के बेहतर ईलाज संपन्न होने की उम्मीद जागृत हुई है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी व एसपी ने परेड अभ्यास का किया निरीक्षण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.