Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ ने कोल इंडिया के साथ किया एमअोयू, कोल इंडिया के 500 कर्मचारी एक्सएलआरआइ में लेंगे ट्रेनिंग
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    एक्सएलआरआइ ने कोल इंडिया के साथ किया एमअोयू, कोल इंडिया के 500 कर्मचारी एक्सएलआरआइ में लेंगे ट्रेनिंग

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ ने कोल इंडिया के साथ किया एमअोयू, कोल इंडिया के 500 कर्मचारी एक्सएलआरआइ में लेंगे ट्रेनिंग

    जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआइ) अौर कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के बीए एक एमअोयू हुआ है. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस, एसजे अौर कोल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर (पी एंड आइआर) ने संयुक्त रूप से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया. उक्त एमअोयू के अनुसार एक्सएलआरआइ द्वारा कोल इंडिया के अधिकारियों को उनके नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. कोल इंडिया के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा नामित लगभग 500 अधिकारी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर कैंपस में विभिन्न चरणों में उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा. इस कॉरपोरेट ट्रेनिंग के पहले बैच की शुरुआत अप्रैल 2022 में होगी. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस एसजे ने कहा कि एक्सएलआरआइ द्वारा देश के विभिन्न सेक्टर के लोगों को समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाती रही है. ताकि देश के अलग-अलग सेक्टर के लोगों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार बेहतर प्रबंधन कर संस्थान व समाज हित में कार्य किये जा सकते हैं. कहा कि एक्सएलआरआइ द्वारा व्यावसायिक और विकासात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रोग्राम डिजाइन कर प्रोग्रेसिव लीडर तैयार करने का प्रयास किया जाता है. फादर पॉल फर्नांडीस ने कहा कि सीआइएल के साथ हाथ मिलाने से काफी उत्साहित हूं. हम साथ मिलकर एक मजबूत एकेडमिक-उद्योग इंटरफेस के निर्माण पर काम करेंगे. वहीं संस्थान के डीन प्रोफेसर आशीष के पाणी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से कोल इंडिया के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रासंगिक और लगातार प्रशिक्षण से अवगत कराने से कंपनियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने और कार्यक्षेत्र में रिजल्ट बढ़ाने में मदद मिलेगी. यह कार्यक्रम कौशल बढ़ाने और बेहतर परिणाम देने में मदद करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भवानी सिंह के नेतृत्व में मानगो चौक पर मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.