Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा द्वारा पूरे राज्य को व्यापारियों के हाथों बेचने की तैयारी चल रही है — हेमंत सोरे
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा द्वारा पूरे राज्य को व्यापारियों के हाथों बेचने की तैयारी चल रही है — हेमंत सोरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा द्वारा पूरे राज्य को व्यापारियों के हाथों बेचने की तैयारी चल रही है — हेमंत सोरेन |
    संवाददातानाला(जामताड़ा)—यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष  हेमंत सोरेन ने नाला के देवली आईटीआई परिसर में आयोजित एक दिवसीय बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही | विदित हो कि हेलीपेड पर उतरते ही विधायक रविन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में फुलमाला लेकर उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहूँचते ही कार्यकर्ताओं के अलावे  इधर आदिवासी पारम्परिक गीत एवं नृत्य से पारंम्परिक ढंग से उनका हार्दीक अभिनंदन  किया गया | हलॉकी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीपेड पर उनका आगमन एक घंटा बिलंब से हुआ बावजुद लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई |विदित हो कि इस चुनावी कार्यक्रम में श्री सोरेन ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में कई टिप्स दिए | उन्होंने भाजपा की कटु आलोचना करते हुए कहा कि आज पूरा राज्य भय, भुख ,भ्रष्टाचार से त्रस्त  है | कहा मोदी सरकार नोटबंदी के नाम पर युवकों का रोजगार छिना है ,आज महिलाएँ भी सुरक्षित नहीं है ,कहा देश की आजादी के बाद जितनी भी कलकारखानें बनीं सभी को भाजपा सरकार ने बेचने का काम किया है |पूरा राज्य व्यापारियों के हाथों में बेचने की तैयारी चल रही है | कहा कि भाजपानीत सरकार संविधान को तोड़ने का काम किया है | कहा झामुमो के निरंतर संघर्ष व आंदोलन के चलते सुप्रीम कोर्ट ने विराम लगाया है | कहा कि भाजपा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है | भाजपा लोगों को दीक्भ्रमित करने का काम कर रही है |कहा यहाँ की जनता भाजपा की चिकनी – चुपड़ी बातों में नहीं आने वाली है |उन्होंने गुरूजी शिवु सोरेन की संघर्ष यात्रा के वृतांतों को भी सुनाया | कहा कि गुरूजी के नेतृत्व में ही झारखंड राज्य अलग हुआ और सामंतियों का खात्मा हुआ | कहा जब आदिवासी और मुलवासियों का राज करने का समय आया तो भाजपा अमीर गरीब के बीच दरार डालने का काम करके कर रही है | कहा हमें संकल्प लेना है कि इन बेड़ियों को उखाड़ फेकें |कहा भाजपा ने 2014 में झुठा जुमला दिखाकर लोगों से वोट लिया | कहा आज किसान ,मजदुर ,युवा ,सभी वर्ग भाजपा के करतूत से त्रस्त है |गोरक्षा के नाम पर तश्करी के नाम पर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है | यह सरकार पारा ,शिक्षक ,आंगनबाड़ी सेविका ,रसोईया सभी कर्मियों के साथ नाइंसाफी किया है | आज शिक्षा का स्तर नीचे गिर चुका है ,यह देश के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है |आदिवासी ,दलितों में भय का माहौल है | कहा देश को किसी दुसरे से खतरा नहीं है, भाजपा से खतरा है | उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं जंग होगा |उन्होंने कार्यकर्ताओं को सजग रहने की बात कही ,कहा कि EVM में गड़बड़ी कर यह धोखा दे सकती है | कार्यक्रम को स्थानीय विधायक रविन्द्र नाथ महतो ने भी संबोधीत किया | श्री महतो ने भी कहा कि भाजपा के मेनुफेस्टो में केवल राम मंदिर निर्माण करना है | कहा प्रवासी मुख्यमंत्री की बात सुनकर यहाँ की  भोली भाली जनता दिग्भ्रमीत हो रही है |कहा आगामी सत्ता हमेंत सोरेन की होगी | विदित हो कि आज के इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य ने की | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ,केन्द्रीय समिति सदस्य कैलाश प्रसाद साह ,अशोक मंडल,परेश यादव,विकास कुमार महतो ,जयशर मुर्मू ,राजेश यादव,ईंतियाज अंसारी,चंचल राय,लालु अंनसारी ,जनार्दन भंडारी ,भवसिंधु लायेक ,राम हासदा,मंगल सोरेन ,सलीम जहाँगीर,कलीमुद्दीन अंसारी ,तपन कुमार झा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजुद थे |
    फोटो–
    संवाददाता– उत्तम मुनि

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइन्स राष्ट्र संवाद
    Next Article चतरा में एनडीए को बड़ा झटका, आजसू के केंद्रीय सचिव व विधानसभा प्रभारी अशोक गहलौत ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.