Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UAE ने भारत-पाकिस्तान समेत इन देशों की यात्रा पर लगाया बैन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    UAE ने भारत-पाकिस्तान समेत इन देशों की यात्रा पर लगाया बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस के नए मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में कई देशों ने कोरोना प्रतिबंधों को फिर से लागू करना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात ने अपने नागरिकों के लिए 21 जुलाई तक भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में यात्रा करने पर बैन लगा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई सरकार ने गुरुवार को भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में नागरिकों के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है.

    यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरमेन को जारी एक नोटिस में कहा कि 14 देशों – लाइबेरिया, नामीबिया, सिएरा लियोन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, जाम्बिया, वियतनाम, भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका से उड़ानें 21 जुलाई, 2021 की रात 23:59 बजे तक निलंबित रहेंगे. कार्गो उड़ानों के साथ-साथ व्यापार और चार्टर उड़ानों को प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी.

    रिपोर्टों ने अमीरात के विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय आपातकाल, संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए कहा कि यात्रा के मौसम की शुरुआत के साथ नागरिकों को कोविड से संबंधित सभी एहतियाती उपायों का पालन करने की जरूरत है.

    यूएई ने यह भी कहा कि उसके नागरिकों को यात्रा के दौरान कोविड पॉजिटिव होने के मामले में सेल्फ आइसोलेट होना चाहिए. इसके साथ ही अपने मेजबान देशों द्वारा लागू सभी निर्देशों, जरूरतों और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. कोविड पॉजिटिव होने की स्थिति में यूएई नागरिकों को अपने मेजबान देशों में संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास को भी सूचित करना होगा.

    सरकार ने कहा कि मेजबान देश में संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ बात और यूएई में स्वास्थ्य विभागों से सहमति के बाद ही ऐसे संक्रमित नागरिकों को यूएई लौटने की अनुमति दी जाएगी. उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी दिशा-निर्देशों और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM योगी के कोविड मैनेजमेंट की ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली ने की तारीफ
    Next Article अब हर बाधाओं को पार करेगी भारतीय सेना, आज मिलेंगे 12 देसी ब्रिजिंग सिस्टम

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.