Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला कॉलेज के सामने कब्रिस्तान में अवैध निर्माण को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं का उपायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी संग हजारों यूवाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महिला कॉलेज के सामने कब्रिस्तान में अवैध निर्माण को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं का उपायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी संग हजारों यूवाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला कॉलेज के सामने कब्रिस्तान में अवैध निर्माण को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं का उपायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी संग हजारों यूवाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

    ■ जिला उपायुक्त ने मामले पर बनाई जांच समिति, पंद्रह दिनों में पूरी होगी जांच।

    ■ कब्रिस्तान को आर्थिक आय के साधन बनाने की साजिश, लौहनगरी को लव जेहाद का केंद्र नही बनने देंगे, समाधान ना होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन: किसलय तिवारी

    जमशेदपुर। साकची स्थित ग्रेजुएट महिला कॉलेज के समक्ष क्रबिस्तान के अवैध रूप से द्वार खोले जाने एवं वहां चल रहे अवैध निर्माण के विरोध में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं व ग्रेजुएट कॉलेज की सैंकड़ों छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सोमवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार सहित आक्रोशित हजारों युवा कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर व तख्ती लेकर साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आमबगान) से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कब्रिस्तान में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बीच प्रशासन ने संध्याकाल में पार्टी के पंद्रह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला उपायुक्त ने सभी बातों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। उन्होंने भाजयुमो के मांग पर एक जांच समिति का गठन किया जो पंद्रह दिनों में जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

    मीडिया से बात करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि भाजयुमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने विगत दो वर्षों से लगातार जिला प्रशासन को कब्रिस्तान में अवैध द्वार खोलने और हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। परंतु इतने लंबे समयावधि के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। ग्रेजुएट महिला कॉलेज में हमारी छह हजार बहनें शिक्षा प्राप्त करनी आती है। परंतु कब्रिस्तान का मुख्य द्वार कॉलेज के समक्ष होने पर दिनभर वहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। हमारी बहनों के ऊपर गलत नियत से टिप्पणी की जाती है। ऐसे प्रयोग के पीछे लव जेहाद का खेल खेलकर इसे लव जेहाद के सेंटर के रूप के विकसित करने की तैयारी की जा रही है। कब्रिस्तान में बहुमंजिला इमरात का निर्माण कर वहां दुकान, मदरसा, कोचिंग संस्थान खोलकर इसके व्यवसायीकरण की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी किसी भी साजिश को सफल होने नही देंगे। जब तक कब्रिस्तान में खोले गए अवैध द्वार को जबतक पूर्ण रूप से बंद कर अन्य निर्माण कार्य को ध्वस्त नही किया जाता है। तब तक हम चैन से नही बैठेंगे, विश्राम नही करेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि ग्रेजुएट कॉलेज की बहनों के साथ युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता उसके भाई के रूप में रक्षा करने को कृतसंकल्पित है। अगर हमारी मांगों पर स्थायी समाधान नही किया जाता है तो आने वाले दिनों में जमशेदपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक प्रबल और बड़ा आंदोलन कर सरकार के तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि दो वर्षों से इस मामले को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है। परंतु प्रशासन ना जाने किस दवाब में कार्रवाई के स्थान पर सिर्फ आश्वासन दे रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के संग कॉलेज की छात्राओं के सब्र का बांध टूट चुका है। अब आश्वासन नही एक्शन चाहिए। कब्रिस्तान में हो रहा अवैध निर्माण कॉलेज की शिक्षा के वातावरण को भी प्रभावित कर रहा है। भविष्य में कॉलेज में पढ़ रही बहनें लव जेहाद का शिकार होंगी। उनकी सुरक्षित कल की चिंता हमें आज ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में और देरी कतई स्वीकार नही की जा सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई कर स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदय से बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई है। उपायुक्त महोदय ने बिंदुवार सभी बातों को सुनकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने तक कब्रिस्तान में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य नही किये जायेंगे। गुंजन यादव ने जिला उपायुक्त के प्रति आभार जताया है।

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि कब्रिस्तान में बहुमंजिला इमारत का निर्माण कर उसे आर्थिक आय का साधन बनाना कब्रिस्तान के प्रकृति के विपरीत है, यह बहुत ही सोचनीय विषय है की जब से जमशेदपुर ग्रेजुएट महिला कॉलेज की शुरुआत वहाँ पर हुई है तब से लगातार कब्रिस्तान में निर्माण कार्य करने की होड़ मची हुई है। सबसे पहले ग्रेजुएट कॉलेज के ठीक सामने कब्रिस्तान का दरवाजा खोला गया उसके बाद कब्रिस्तान के अंदर भी मदरसा, एवं कोचिंग खोलने के लिए बहुमंजिला ईमारत बनाया जा रहा है। यह पूर्णतः गैरकानूनी एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है। अमित अग्रवाल ने इसपर अविलंब कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

    पंद्रह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल: किसलय तिवारी, गुंजन यादव, निशांत कुमार, अमित अग्रवाल, बजरंगी पांडेय, प्रदीप मुखर्जी, हिमांशु दुबे, अभिषेक तिवारी, अभिमन्यु सिंह, गणेश सरदार, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, शशांक शेखर, अभिषेक दे, प्रभात शंकर तिवारी।

    महाघेराव के दौरान ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, कल्याणी शरण, डॉ राजीव, प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, निशांत कुमार, अमित अगरवाल, कमलेश साहू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, प्रदीप मुखर्जी, नारायण पोद्दार, धर्मेंद्र प्रसाद, दिनेश शर्मा, उमेश पांडेय, अमरजीत सिंह राजा, ज्योति अधिकारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, संतोष ठाकुर, दीपक झा, शशि यादव, गणेश सरदार, अजीत कुमार, सन्नी संघी, अमित सिंह, शशांक शेखर, अभिषेक दे, नीरज राष्ट्रवादी, सौरव कुमार, मनोज तिवारी, सुशील शर्मा, मुकेश सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, विकास सिंह, नवजोत सोहेल, कंचन दत्ता, मनीष पांडे, उमेश साव अनुराग मिश्रा, दिवपाल विश्वास, राहुल तिवारी, राहुल कुमार, इकबाल सिंह सहमी, इंदरजीत सिंह, सत्येंद्र रजक, अंसूल कुमार, विकास सिंह, अशोक सिंह व अन्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्वैलरी व्यापारी ने अपने दीपावली में कर्मचारियों को किया मालामाल, उपहार में दिए कार और बाइक
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर गरीब मजदूर का बिल हुआ माफ

    Related Posts

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.