Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता आठ मार्च तक मिल जाएगी : रेखा गुप्ता
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता आठ मार्च तक मिल जाएगी : रेखा गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता आठ मार्च तक मिल जाएगी : रेखा गुप्ता

    नयी दिल्ली:  दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी।

    गुप्ता ने साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को उसके शासन के दौरान उठाए गए कदमों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

    गुप्ता ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।

     

     

    आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं, भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था।

    गुप्ता ने पिछली ‘आप’ सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।’’

    रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में दर्शन किए।

    भाजपा विधायक दल की बुधवार को नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’

    हर साल आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था।

    करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने शपथ ग्रहण से पहले ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार शहर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के ‘विजन’ को लागू करेगी।

    भाजपा विधायक पंकज सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे मंत्री बनाने का फैसला किया है और इसके साथ जो जिम्मेदारियां आएंगी, मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं यहां लोगों की सेवा करने आया हूं।’’

     

     

    दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया।

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे के लिए लखनऊ पहुंचे
    Next Article उत्तर प्रदेश: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    April 21, 2026

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    April 21, 2026

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.