Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    14
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद डेस्क

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैनऔर वाइस चेयरमैन के रूप में शानदार, बेजोड़ और बेमिसाल साढ़े 14 बर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    अपने कार्यकाल में अपनी अमिट छाप छोड़ी राजेश शुक्ल ने, राज्य में अधिवक्ताओं के हितों को सदैव सर्वोपरी मानकर किया कार्य , युवा और महिला अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने की हर स्तर पर कोशिश की

    विभिन्न जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो ने श्री शुक्ल को शानदार कार्यकाल पूरा करने पर किया अभिनंदन और दी बधाई

    14 वर्ष का कार्यकाल

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में साढ़े 14 बर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा किया है l जिस पर राज्य के सभी जिला और अनुमंडल से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्री शुक्ल को बधाई दिया है और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने के लिए आभार जताया है l विभिन्न एसोसिएशन ने श्री शुक्ल को झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव बताते हुए उनका अभिनंदन किया है l

    श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के संक्षिप्त कार्यवाहक चेयरमैन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए वही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के अपने दो दो निर्वाचित कार्यकाल में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को लगातार मूर्त रूप दिलाया l श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की पेंशन योजना के चेयरमैन के रूप में राज्य में अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना को मूर्त रूप दिया l जो सफल रहा है और आज अधिवक्ताओं को पेंशन योजना का लाभ उनको और उनके परिजनों को मिल रहा है l

    घाटशिला सहित अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेट कर साढ़े 14 बर्ष का झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दिया और उनके अधिवक्ता हित में पिछले 3 दशक से किए गए कल्याणकारी कार्यो की सराहना भी किया है l करोना जैसी वैश्विक महामारी में श्री शुक्ल ने झारखंड सहित दूसरे राज्यों के सैकड़ों अधिवक्ताओं का जहां बेहतर इलाज कराया वही उनके परिजनों को भी हर तरह से मदद की, जिसकी आज हर क्षेत्र में सराहना होती है l

    घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने राज्य के अधिवक्ताओं के सुख -दुःख में हमेशा उनके साथ रहकर मदद किया है l

    श्री शुक्ल का साढ़े 14 बर्ष के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यकाल शानदार और सफल ढंग से पूरा होने पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री रमाकांत शर्मा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो, परमेश्वर मंडल, अब्दुल कलाम रशीदी, रिंकू भगत बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री प्रेम कुमार ओझा, जितेंद्र नारायण प्रसाद सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने श्री शुक्ल को बधाई दिया है और उनके कार्यकुशलता की प्रशंसा की है l

    वही चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष परवेज कैसर, सराय सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री केदार अग्रवाल, चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री अशोक झा, देबाशीष कुंडू, जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री संजीव रंजन वरियार, विनीता सिंह सहित जयप्रकाश अधिवक्ता, टी.एन ओझा, अक्षय झा, विनोद मिश्र, मिथिलेश सिंह, रवीन्द्र कुमार, अमित कुमार, बसंत कुमार मिश्र सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को बधाई दी और उनके कार्यकुशलता की सराहना भी किया है l श्री शुक्ल ने साढ़े 14 बर्षों में झारखंड स्टेट बार काउंसिल को एक नई पहचान दिलाई और राज्य में इसकी अहमियत का एहसास भी कराया l अपनी राजनीतिक पकड़ और सूझ बुझ से श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल को लाभ दिलाया और लोकप्रिय भी बनाया देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से भी सम्मानित भी किया गया जिससे झारखंड और भी गौरवांवित हुआ, झारखंड के अधिवक्ता श्री शुक्ल को अपना गौरव मानते हैं और गर्व भी करते हैं l

    अधिक जानकारी के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया देखें।

    अधिवक्ता कार्यकाल बार काउंसिल राजेश शुक्ल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में
    Next Article मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    September 14, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    खोदावंदपुर में गणेश चतुर्थी, चौरचन और तीज पर्व को लेकर दिखा उत्साह का माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.