Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » FPO से जुड़कर गुड़ांबादा की महिला किसान हो रहीं स्वावलम्बी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    FPO से जुड़कर गुड़ांबादा की महिला किसान हो रहीं स्वावलम्बी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    FPO से जुड़कर गुड़ांबादा की महिला किसान हो रहीं स्वावलम्बी

    *बंजर जमीन को बनाया उपजाऊ, आर्थिक समृद्धि की तरफ बढ़ाया कदम

    *सरकार की योजनाओं का मिला लाभ, आधुनिक तरीके से कर रहीं खेती

    गुड़ाबांदा प्रखंड के भालकी पंचायत में सुंड़गी गांव के मारेडीह टोला की महिला किसानों ने मिलकर ‘नय आड़े जल उपभोक्ता समूह’ नाम से संगठन बनाई और 5 एकड़ बंजर भूमि को अपने श्रमदान से खेती योग्य बना दिया । पहले जिस जमीन पर कोई फसल नहीं होता था आज वहां बैंगन के बाद अब मिर्च के पौधे लहलहा रहे हैं । संगठन से जुड़ी महिला किसान बाले मुर्मू, माही मुर्मू, पावरा मुर्मू, कंदरी मुर्मू, मेरी मुर्मू एवं सोनिया मुर्मू के प्रयास ने महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण पेश किया है ।

     

     

    *पारंपरिक खेती छोड़ तकनीक से बढ़ाया उत्पादन

    महिला किसानों के सामने बड़ी चुनौती सिंचाई की थी । तकनीक का ज्यादा ज्ञान नहीं होने तथा बाजार की औसत जानकारी भी इनके राह में रोड़ा बनी । महिला किसानों के कुछ कर गुजरने की इच्छा को देखते इन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया । सोलर पंपसेट के द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। उसके बाद पहली बार इन्होने साढ़े चार(4.5) एकड़ जमीन में बैगन की खेती की । पहले साल के उत्पादन से प्रोत्साहित होकर इस बार अब साढ़े चार एकड़ जमीन में मिर्च की खेती इन महिलाओं ने किया। खेत की जानवरों से सुरक्षा के लिए झटका फेंसिंग घेराबंदी की व्यवस्था की गई ।

     

     

    *किसानों को दिखा रहीं नई राह, बनीं प्रेरणास्रोत

    सरकार की योजनाओं के साथ-साथ इन महिला किसानों को NGO एवं FPO (घरोंज लहाती महिला उत्पादक प्रॉड्युसर कंपनी) का भी सहयोग प्राप्त हुआ । कृषि विभागीय पदाधिकारी एवं FPO ने इन महिला किसानों को तकनीक और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहयोग की। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिन्दी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा ने भी लगातार इन महिला किसानों का उत्साहवर्धन किया। अपने श्रम एवं इच्छाशक्ति के बल पर आज ये महिलाएं अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनीं हैं। विषम परिस्थिति को कैसे अपने अनुकुल बनाकर अपने ही गांव-घर में रहकर परंपरागत खेती बाड़ी को आधुनिक तकनीक से करके अपनी आर्थिक स्थित को मजबूत किया जा सकता है, इस दिशा में महिला किसानों ने सशक्त उदाहरण पेश किया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो : नक्सलियों ने वार्ड सदस्य की गला रेत कर की हत्या
    Next Article जुगसलाई गुरुद्वारा साहेब में निकली चेतना मार्च, सीजीपीसी के प्रधान, वीर बाल दिवस के झारखंड प्रदेश सह संयोजक हुए शामिल, बच्चों ने गतका का किया प्रदर्शन

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.