Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सरायकेला के आदित्यपुर में शुरू हुए बीट पेट्रोलिंग के 12 घंटे के भीतर अपराधियों ने की गोलीबारी
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सरायकेला के आदित्यपुर में शुरू हुए बीट पेट्रोलिंग के 12 घंटे के भीतर अपराधियों ने की गोलीबारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024Updated:August 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला

    अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सरायकेला के आदित्यपुर में शुरू हुए बीट पेट्रोलिंग के 12 घंटे के भीतर अपराधियों ने की गोलीबारी

    कुख्यात संतोष थापा गिरोह के सक्रिय सदस्य सुभाष प्रमाणिक को मारी गोली

    गंभीर रूप से घायल सुभाष प्रमाणिक को ले जाया गया टाटा मुख्य अस्पताल, इलाके में फैली सनसनी

    सरायकेला पुलिस की ओर से अपराध और अपराधियों पर नकल करने को लेकर सोमवार से आदित्यपुर से बीट पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बीट पेट्रोलिंग पार्टी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. उन्होंने बताया था कि इससे क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसी जा सकेगी, मगर इस शुरुआत के महज 12 घंटे के भीतर अपराधियों ने सालडीह बस्ती में कुख्यात अपराधकर्मी संतोष थापा गिरोह के सक्रिय सदस्य सुभाष प्रमाणिक को मंगलवार तड़के उस वक्त गोली मार दी जब सुभाष अपने घर के बाहर टहल रहा था. इस घटना में सुभाष प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है.

    उधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटना स्थल से 4- 5 खोखा भी बरामद किए हैं. घायल सुभाष प्रमाणिक के पुत्र ने बताया कि 5 से 6 की संख्या में पैदल पहुंचे अपराधियों ने उसके पिता पर अंधाधुंध गोलियां चला दी, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हुए हैं.

     

     

    बताया जाता है की गोली सुभाष के कंधे में लगी है. सुभाष प्रमाणिक गम्हरिया ट्रिपल मर्डर और बाबू गोप हत्याकांड का मुख्य आरोपी रहा है. वहीं कृष्णा गोप हत्याकांड का मुख्य गवाह भी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. वहीं घटना के बाद बस्ती में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायल सुभाष प्रमाणिक के बेटे ने बताया कि सभी हमलावर बस्ती के ही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Next Article बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र त्रिपुरा में टीम भेजेगा : मुख्यमंत्री साहा

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.