डालसा पीएलवी के प्रयास से 04 असंगठित मृतक मजदूर के परिवार को मिलेगा लाभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांव के 04 असंगठित मजदूर जिनकी मृत्यु हो गई है। इनमें नामशोल गांव के नुनीबाला सिंह पति स्व. शक्तिपद सिंह , लावजोड़ा गांव के बासंती सिंह पति स्व. बिमल सिंह, कांदरूजोना गांव के सरला सिंह पति स्व. गणेश सिंह एवं मोहनपुर गांव के मनिका सबर पति स्व. रंजीत सबर का असंगठित कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना हेतु लाभ का आवेदन सोमवार को सीताराम डेरा स्थित श्रमायुक्त के कार्यालय में जमा किया गया। इस दौरान डालसा पीएलवी निताई चंद्र गोराई एवं नागेन्द्र कुमार ने श्रम अधीक्षक से मिलकर मृतक असंगठित मजदूर के परिजन को मिलने वाले लाभ से संबंधित बात चित की और चारो परिजन का आवेदन पत्र जमा किए । विदित हो कि बीते दिनों जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम के सचिव धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर बोडाम प्रखंड के पीएलवी निताई चंद्र गोराई द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में शिविर लगाकर असंगठित कर्मकार का निबंधन कराया गया था, जिनमे मृतक मजदूर का भी नाम शामिल है । परंतु जानकारी के आभाव में मृतक निबंधित मजदूरों के परिजनों को लाभ नहीं मिल पाया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम के सचिव धर्मेन्द्र कुमार निर्देशानुसार आज श्रम कार्यालय में डालसा पीएलवी द्वारा आवेदन जमा किया गया है। श्रम विभाग के अधीक्षक से यह आश्वासन मिला है कि जांच पड़ताल के बाद शीघ्र ही कुछ दिनों के अंदर सभी लाभुक के खाते में राशि भेज दी जाएगी।

