Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झुका पाकिस्तान, कल रिहा होंगे विंग कमांडर अभिनंदन
    Headlines राष्ट्रीय

    झुका पाकिस्तान, कल रिहा होंगे विंग कमांडर अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीमा पर जारी भारी गोलीबारी और भारतीय सेना के संभावित ऐक्शन से घबराए पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर को छोड़ने की घोषणा कर दी है। पाक संसद के साझा सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज कहा कि शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदर को कल रिहा कर देंगे। आपको पता दें कि एक दिन पहले पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय क्षेत्र में हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जेट ने नाकाम कर दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान का एक F 16 जेट मार गिराया गया और इसी दौरान भारत का एक मिग 21 भी गिर गया और विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान में अपने कब्जे में ले लिया।

    पाक संसद में बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को हमने तनाव कम करने के लिए खोलने का फैसला किया। हमें खौफ था कि इलेक्शन से पहले कोई ना कोई घटना जरूर होगी। सऊदी के क्राउन प्रिंस पाकिस्तान में आए थे तो कौन सा मुल्क पुलवामा जैसी दहशतगर्दी करवाएगा? इससे पाकिस्तान को क्या मिलता? भारत ने सबूत नहीं दिया और युद्ध का हालात बना दिया गया। भारत का पुलवामा पर डॉजियर आज पाकिस्तान पहुंचा है। इससे दो दिन पहले ही भारत ने संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया।

    हमने सेना प्रमुखों से बात की क्या कोई जवाब दिया जाए। हमें पता था कि उन्होंने बम फेंके थे, कोई हताहत नहीं हुआ तो हमने कोई ऐक्शन नहीं लिया। अगले दिन सिर्फ ये दिखाने के लिए हमारे में ताकत है, अगर आप कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं। किसी को टारगेट नहीं किया गया। इमरान खान ने एक बार फिर दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के 2 जेट को गिराया। हमने कल भी पीएम मोदी से बात करने की कोशिश की थी।

    पीएम खान ने कहा कि हमने भारत को कल पैगाम पहुंचाया। दुनिया के कई देशों से बात कर तनाव को कम करने की कोशिश की गई। 20 साल पहले मैं एक कॉनक्लेव में भारत गया था तो वहां कश्मीर के नेता देश के साथ था। आज कोई भी कश्मीर का लीडर भारत का समर्थन नहीं कर रहा है। कश्मीर का राग अलापते हुए इमरान ने 19 साल के नौजवान आत्मघाती क्यों बन गया, इसका जवाब भारत को ढूंढना चाहिए। भारत को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

    पाक पीएम ने कहा कि 9/11 से पहले सबसे ज्यादा खुदकुश हमले लिट्टे करता था, जिसमें हिंदू थे। इमरान खान ने भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि जंग को लेकर मिसकैलकुलेशन होती आई है। अफगानिस्तान में 17 साल हो गए।

    भारत अब कोई ऐक्शन लेता है तो हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी। भारत कहता है कि पाकिस्तान न्यूक्लियर ब्लैकमेल कर रहा है। टेंशन से पाक या भारत किसी को फायदा नहीं होगा। शाम को मैं तुर्की के राष्ट्रपति से बात करूंगा। हालांकि तनाव कम करने को पाकिस्तान की कमजोरी न समझा जाए।

    बहादुर शाह जफर ने गुलामी या आजादी में से गुलामी को चुना था। हालांकि टीपू सुल्तान ने आजादी को चुना था और इस मुल्क का हीरो टीपू सुल्तान है। कल रात पाकिस्तान को आशंका थी कि कोई मिसाइल हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत इसके आगे न जाए और भारत ने कुछ किया तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी तनाव कम करने के लिए अपनी भूमिका निभाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के 87 फीसदी हिस्से पर इसरो सैटेलाइट्स की HD नजर
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कार्यकर्ताओं से बात, कहा परीक्षा के आखिरी दिनों में थोड़ी ताकत लगानी पड़ती है

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.