Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निकला जंगली तेंदुआ वन विभाग के लिए बना सिरदर्द ,36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ में आ रहा तेंदुआ, वन विभाग का जारी के ऑपरेशन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निकला जंगली तेंदुआ वन विभाग के लिए बना सिरदर्द ,36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ में आ रहा तेंदुआ, वन विभाग का जारी के ऑपरेशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निकला जंगली तेंदुआ वन विभाग के लिए बना सिरदर्द

    36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ में आ रहा तेंदुआ, वन विभाग का जारी के ऑपरेशन

    तेंदुए के खौफ से कई कंपनियों में लटके ताले, पुलिस रिवाल्वर लेकर तेंदुए को ढूंढने में जुटी

    रविवार की सुबह से सरायकेला जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उत्पात मचा रहा जंगली तेंदुआ अबतक वन विभाग की पहुंच से दूर है. सोमवार को तेंदुआ का लोकेशन खोसला इंजीनियरिंग और बेबको मोटर्स में नजर आया है. जिसके बाद से उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है. इधर कोलकाता से पहुंची रेस्क्यू टीम तेंदुआ की टोह लेने के लिए पटाखों का सहारा ले रही है.

     

     

    साथ ही महाजाल भी लगा रही है, मगर तेंदुआ अबतक वन विभाग की पकड़ से दूर है. इस बीच स्थानीय पुलिस में तेंदुए का ऐसा खौफ नजर आया कि उसे सर्विस रिवॉल्वर निकालनी पड़ी. बहरहाल 36 घंटे बाद भी तेंदुआ को पकड़ पाने में वन विभाग विफल रही है. आपको बता दें कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास बड़ी रिहायशी आवासीय परिसर हैं. इसके अलावा कई छोटी- बड़ी कंपनियां भी हैं. तेंदुआ एक खूंखार प्राणी है. समय रहते तेंदुआ पकड़ में नही आया तो वह किसी को भी अपना निशान बना सकता है.

     

     

    विदित हो कि रविवार को सबसे पहले आरसीबी ट्रांसमिशन प्लांट एक में तेंदुए को चहल- कदमी करते देखा गया. उसके बाद दिनभर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी रही, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया. वही देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया. इधर सोमवार की सुबह तेंदुआ का लोकेशन बेबको और खोसला इंजीनियरिंग में मिला है. तेंदुए की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इधर वन विभाग की टीम तेंदुआ को अब तक ढूंढ पाने में नाकाम साबित रही है. वही तेंदुए की गतिविधि को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंपनियों को बंद करने का आदेश दे दिया है. लगातार जंगली तेंदुआ के मूवमेंट की वजह से आसपास के उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस वजह से कंपनियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेबुल हरिजन बस्ती के सार्वजनिक कुंआ में गंदगी का अंबार, सफ़ाई की माँग लेकर सनातन उत्सव समिति ने जमशेदपुर अक्षेस को सौंपा ज्ञापन
    Next Article जमशेदपुर: भाई बहन की जोड़ी ने पेश की मिसाल, टांगराईन स्कूल को दान में दी जमीन

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.