Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बापी मंडल ने अपनी पत्नी गीता मंडल (40) के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी पति बापी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल संचालित करता है। बताया जाता है कि बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थी।

    पुलिस को दिए गए बयान में बापी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस संबंध में पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और मामला उलीडीह थाना तक पहुंचा था, जहां समझौता करा दिया गया था। मंगलवार रात इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में आकर बापी ने खलबट्टे से गीता के सिर पर वार कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर
    Next Article गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.