Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कौन हैं रान्या राव? सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं साउथ अभिनेत्री
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार राष्ट्रीय सिनेमा

    कौन हैं रान्या राव? सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं साउथ अभिनेत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कौन हैं रान्या राव? सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं साउथ अभिनेत्री

    कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को 3 मार्च को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आइए जानते हैं कौन हैं रान्या राव?

    कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को 3 मार्च को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 3 मार्च को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री की गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभिनेत्री के पास हवाई अड्डे पर 14.8 किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया था। आइए जानते हैं कौन हैं रान्या राव?

     

    रान्या राव कौन हैं?
    अभिनेत्री, पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी हैं। उन्होंने मशहूर एक्टर सुदीप के साथ फिल्म ‘मानिक्या’ (2014) में भी काम किया है। कर्नाटक के चिकमगलूर की मूल निवासी रान्या ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बेंगलुरु में दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने साल 2014 में सुदीप द्वारा निर्देशित और अभिनीत कन्नड़ फिल्म माणिक्य से अपने अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता की प्रेमिका की भूमिका अदा की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने विक्रम प्रभु के साथ साल 2016 की फिल्म ‘वाघा’ से तमिल सिनेमा में कदम रखा। साल 2017 में अभिनेत्री ने अभिनेता गणेश के साथ एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए, ‘पटकी’ के साथ कन्नड़ सिनेमा में वापसी की।

     

    डीआरआई ने पाया कि वह पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं, जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारी 3 मार्च को रान्या के आने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वह दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से आई थीं और सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया।

    अधिकारी कर रहे जांच
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले पर अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम किया या वह दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं।

    Who is Ranya Rao? South actress arrested on charges of gold smuggling
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बंगाली महोत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित हुए स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो
    Next Article अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर में शराबियों का साथ देगी!

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.