Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने आजाद नगर थाना कांड संख्या 5/ 22 मामले का खुलासा करते हुए छः अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
    Breaking News अपराध झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस ने आजाद नगर थाना कांड संख्या 5/ 22 मामले का खुलासा करते हुए छः अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस ने आजाद नगर थाना कांड संख्या 5/ 22 मामले का खुलासा करते हुए छः अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम मोहम्मद रियाज उर्फ रियाज खान, शाहिद अली उर्फ काला बाबू, सूरज लोहार, विकास सिंह उर्फ विकेश, साहिल जेवियर और कुंदन सिंह बताया जा रहा है. गिरफ्त में आए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, लूटे गए स्कूटी के पार्ट्स और लूटी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने बताया, कि बीते 15 जनवरी को आजाद नगर थाना अंतर्गत न्यू पुरुलिया रोड के समीप केरला पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात अपराध कर्मियों ने हाजी खलीलउल हक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. वादी की शिकायत के आलोक में एक टीम गठित कर तफ्तीश शुरू की गई, इसी क्रम में इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने बताया, कि गिरफ्त में आए अपराधियों से पूछताछ के बाद शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए लूटपाट छिनतई जैसे मामलों का खुलासा हुआ है. उन्होंने बताया, कि रियाज खान और शाहिद अली उर्फ काला बाबू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि मोहम्मद रियाज की गिरफ्तारी से बोड़ाम थाना क्षेत्र में बीते 19 जनवरी को हुए कांड संख्या 06/ 22 का भी खुलासा हुआ है. साथ ही मानगो, उलीडीह और आजादनगर थाना क्षेत्र के कई मामलों में इनकी संलिप्तता रही है जिसका उद्भेदन किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंझौल बाजार में हुयी चोरी की घटना का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article तारी विक्रेता के सर्वे करने के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.