Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब श्री राम का अभिषेक होता तब हमारे भीतर राम के आदर्श द्दढ़ हो जाते हैं। ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जब श्री राम का अभिषेक होता तब हमारे भीतर राम के आदर्श द्दढ़ हो जाते हैं। ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जब श्री राम का अभिषेक होता तब हमारे भीतर राम के आदर्श द्दढ़ हो जाते हैं। ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    अयोध्या के छठें दीपोत्सव में टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सरयू तट पर जगमगाए 15 लाख से ज्यादा दीये

    पीएम मोदी ने की दीपोत्सव की शुरुआत, कहा- हम अमृतकाल में अमर अयोध्या की अलौकिकता के साक्षी बन रहे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर रामजन्मभूमि अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब श्री राम का अभिषेक होता तब हमारे भीतर राम के आदर्श द्दढ़ हो जाते हैं। ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है। अयोध्या के कण-कण में श्री राम का दर्शन समाहित है। आज अयोध्या की रामलीलाओं, सरयू आरती, दीपोत्सव और रामायण पर शोध और अनुसंधान के माध्यम से यह दर्शन पूरे विश्व में प्रसारित हो रहा है।

    पीएम मोदी ने कहा कि श्रीराम ने अपने शासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वह ‘सबका साथ सबका विकास’ के मूलमंत्र की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जिस किसी भी भूमिका में रहे, उन्होंने कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया। मोदी ने कहा कि राम भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयंसिद्ध हो जाते हैं। यही हमारे संविधान का भी संदेश है।

    मोदी ने कहा कि एक समय था, जब देश में राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाये जाते थे। परिणाम यह हुआ कि हमारे प्राचीन नगर, धार्मिक स्थल बदहाल हो गये। उन्होंने कहा कि बीते आठ साल में हमने अपनी अस्मिता के प्रतीक चिन्हों का पुनरुद्धार कर देश ने हीन भावना की बेड़ियों को तोड़ा है।

    पीएम मोदी ने अयोध्या की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब अयोध्या आने वालों की संख्या कई गुना बढ़ जायेगी, जैसे श्रीराम ने सभी को अपनाया वैसे ही अयोध्यावासी यहां आने वाले हर व्यक्ति को अपनायें। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान कर्तव्यनगरी के रूप में होनी चाहिये। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 वर्षों में विकसित भारत की आकांक्षा लिए आगे बढ़ रहे हिंदुस्तानियों के लिए श्री राम के आदर्श उस प्रकाश स्तंभ की तरह हैं जो हमें कठिन से कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का हौसला देंगे।

    पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंच प्राणों की ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी हुई है वह है भारत के नागरिकों का कर्तव्य और आज अयोध्या नगरी में दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर हमें अपने इस संकल्प को दोहराना है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन, अपने विचारों और अपने शासन में जिन मूल्यों को गढ़ा है वह ‘सबका साथ, सबका विकास’ की प्रेरणा है और और ‘सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का आधार भी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के स्वास्थ एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श बन्ना गुप्ता का प्रगट किया आभार
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने देशवासियों को काली पूजा, दीपावली, छठ पूजा की दी हार्दिक बधाई

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.