Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी विक्षोभ दिलाएगा झुलसाने वाली गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश होने की है संभावना
    Breaking News Headlines

    पश्चिमी विक्षोभ दिलाएगा झुलसाने वाली गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश होने की है संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: आगामी दिनों में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद भारतीय मौमस विभाग की ओर से जताई गई है. आईएमडी के मुमताबिक 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के प्रकोप का प्रमुख चरण खत्म हो रहा है और बादलों की मौजूदगी बढ़ने की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गर्मी का प्रकोप गुरुवार से कुछ कम होगा.

    राजधानी दिल्ली में 9, 10 और 11 अप्रैल को गर्मी का सर्वाधिक असर देखा गया. पिछले 72 साल में अप्रैल के पहले 15 दिनों में यह सर्वाधिक था. मौसम विभाग की मानें तो केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल में 14 अप्रैल तक जबकि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 13 से 17 अप्रैल के बीच भारी बारिश की संभावना है. वहीं पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 अप्रैल से हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है.
    मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं है. दिल्ली में हवा चलने और बादल छाए रहने का अनुमान है. इसकी वजह से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और गर्मी का प्रकोप कम होगा. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है. बीते 122 साल में मार्च और अप्रैल के महीने में इस बार देशव्यापी तापमान उच्चतम था. पश्चिमी विक्षोभ पहले ही उत्तर-पश्चिम भारत में अपना प्रभाव दिखा रहा है. 16 अप्रैल के आसपास राजस्थान में लू की स्थितियां बन सकती हैं.

    मौसम विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है. मौसम विभाग ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल, 2022 से हीट वेव की स्थिति रहने वाली है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में 15 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पांचों राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे रहने वाले हैं, क्योंकि यहां गर्मी का कहर बढ़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरौली हिंसा: गहलोत सरकार ने कलेक्टर सहित 69 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
    Next Article चीन में 26 हजार से ज्यादा कोरोना केस, शंघाई में एक वक्त का मिल रहा खाना

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.