Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करौली हिंसा: गहलोत सरकार ने कलेक्टर सहित 69 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
    Breaking News Headlines

    करौली हिंसा: गहलोत सरकार ने कलेक्टर सहित 69 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. करौली हिंसा के 12 दिन बाद गहलोत ने सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुये कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत को वहां से हटा दिया है. उनके स्थान पर आईएएस अंकित सिंह को करौली का कलेक्टर बनाया है. शेखावत को आयुक्त विभागीय जांच बनाया गया है. इसके साथ ही गहलोत ने बुधवार आधी रात को ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करते हुये 69 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं. इसमें सचिवालय से लेकर जिला स्तर पर बड़े बदलाव किये गये हैं. तबादला सूची में करौली समेत पांच जिलों को कलेक्टर और तीन संभागों के आयुक्त बदले गये हैं.

    कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 7 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. वहीं दो आरएएस अधिकारी भी बदले गये हैं. नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त को भी बदल दिया गया है. वहां से यज्ञमित्र देव को हटाकर महेंद्र सोनी को आयुक्त बनाया गया है. यज्ञमित्र सिंह देव को मानवाधिकार आयोग में सचिव लगाया गया है. तबादला सूची के अनुसार वीनू गुप्ता को एसीएस उद्योग, सुबोध अग्रवाल को एसीएस खान एवं पेट्रोलियम, सुधांश पंत को अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण मंडल, शिखर अग्रवाल को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण और श्रेया गुहा को प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग लगाया गया है. विकास भाले को संभागीय आयुक्त जयपुर, डॉ. पृथ्वी राज को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, रवि जैन को आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण और गौरव गोयल को मुख्यमंत्री का सचिव लगाया गया है.
    करौली के अलावा बांसवाड़ा, अलवर, प्रतापगढ़ और जालोर के कलेक्टर भी बदल दिये गये हैं. बांसवाड़ा में प्रकाशचन्द्र शर्मा, अलवर में नकाते शिव प्रसाद, प्रतापगढ़ में सौरभ स्वामी और जालोर में निशांत जैन को कलेक्टर लगाया गया है. इसी तरह जयपुर के साथ ही भरतपुर और जोधपुर के संभागीय आयुक्त भी बदले गये हैं. जोधपुर संभाग की कमान वरिष्ठ आईएएस जितेन्द्र कुमार और भरतपुर संभाग की बागडोर सांवरमल वर्मा को सौंपी गई है.

    उल्लेखनीय है कि करौली हिंसा के बाद राजस्थान के कई शहरों में धारा-144 लगाई जा चुकी है. करौली हिंसा के बाद बीजेपी सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमलावर हो रही है. बीजेपी इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास कर रही है. करौली हिंसा पर प्रदेश में सियासत जमकर गरमायी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article पश्चिमी विक्षोभ दिलाएगा झुलसाने वाली गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश होने की है संभावना

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.