Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 4 दिनों तक बंगाल के इस सरकारी अस्पताल के लिफ्ट में फंसी रही महिला, ऐसे जीती मौत से जंग
    Breaking News Headlines

    4 दिनों तक बंगाल के इस सरकारी अस्पताल के लिफ्ट में फंसी रही महिला, ऐसे जीती मौत से जंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल नीलरतन अस्पताल की लिफ्ट में एक महिला चार दिनों तक अटकी रहीं और किसी को भनक तक नहीं लगी. लिफ्ट में फंसे रहने दौरान महिला काफी चिल्लाई, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी. महिला ने तो अपने बचने की उम्मीद भी छोड़ दी थी. हालांकि इस घटना के बारे में अस्पताल प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं है. चार दिनों तक लिफ्ट में बंद रहने के समय में महिला के पास 300 मिलीलीटर पानी की बोतल ही एकमात्र सहारा था.

    बीते सोमवार को 60 वर्षीय आनोयारा बीबी एनआरएस अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थीं और उन्हें चौथी मंजिल पर जाना था. पांव में दर्द की वजह से उन्होंने लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सोची. वहां पर एक बड़ी लिफ्ट थी और एक छोटी. महिला छोटी लिफ्ट पर चढ़ गई, लेकिन दूसरी मंजिल के पास ही लिफ्ट बंद हो गई और वह सोमवार से शुक्रवार यानी लगातार चार दिनों तक लिफ्ट में कैद होकर रह गईं या यूं कहें कि इन चार दिनों वे जीवन-मृत्यु की जंग लड़ती रहीं.

    थोड़ा-थोड़ा पानी और चूड़ा खाकर काट रही थी समय

    बांग्ला समाचार पत्र गणशक्ति में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बादुडिय़ा के चंडीपुर गांव की वासिंदा आनोयारा बीबी ने बताया कि लिफ्ट में फंसने के बाद वह बहुत चिल्लाईं, लेकिन किसी ने भी उनकी आवाज नहीं सुनी. महिला ने कहा, मेरे पास एक पानी की बोतल और एक चूड़ा का पैकेट था. हर रोज थोड़ा-थोड़ा चूड़ा खाकर पानी पीती थी और सोचती थी कि कब कोई आकर दरवाजा खोलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

    ऐसे लिफ्ट से निकली महिला

    चार दिनों कर जब महिला घर नहीं पहुंची, तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकले. वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिली. फिर शुक्रवार को उसके एक परिचित अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें लिफ्ट से आ रही महिला की आवाज सुनाई दी. फिर क्या था, इसके तुरंत बाद दूसरे लोगों को बुलाया गया और महिला को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि चार दिनों तक इतने अंधकार में रहने की वजह से महिला काफी डरी हुई थी. दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उसे इस घटना के बारे में मालूम नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना महामारी में जमकर कमाई, रेलवे ने तत्काल, प्रीमियम तत्काल टिकटों से कमाए 511 करोड़ रुपये
    Next Article देश में महंगा हो सकता है हवाई सफर, 2.75 फीसदी बढ़े एटीएफ के दाम

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.