Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बैनर्जी पर विवादित ट्विट कर फंसे बीजेपी मंत्री बाबुल सुप्रीयो, बचाव में बोले- मेरी भी दो बेटियां हैं
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता बैनर्जी पर विवादित ट्विट कर फंसे बीजेपी मंत्री बाबुल सुप्रीयो, बचाव में बोले- मेरी भी दो बेटियां हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर करने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो को काफी आलोचना झेलनी पड़ी. बाद में उन्हें मजबूरन यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा. लेकिन यह स्वीकार करते हुए कि इस तरह की चीज उन्हें शेयर नहीं करनी चाहिए थी, भाजपा मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें टीएमसी, लेफ्ट या कांग्रेस से मिसॉजिनी की परिभाषा नहीं सीखनी है.

    दरअसल भाजपा नेता बाबुल सुप्रीयो ने एक ट्वीट कर विवादित मीम शेयर किया था, जिसमें ममता बनर्जी को लेकर लिखा था कि बेटी पराया धन होती है. इस बार विदा कर देंगे.’ उन्होंने जो मीम शेयक किया उसमें ऊपर ममता बनर्जी की फोटो थी और उसके कैप्शन में लिखा था, मैं बंगाल की बेटी हूं. इसके ठीक नीचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक हाथ जोड़े हुए तस्वीर थी, जिसके साथ लिखा था, बेटी पराया धन होती है. इस बार विदा कर देंगे.

    अपने ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने बताया था कि यह मीम बीजेपी की आसनसोल जिला यूनिट ने किया था. इस मीम को शेयर करते हुए कैप्शन में बाबुल सुप्रियो ने लिखा था, ‘कर ही देंगे इस बार विदा. भले ही बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी पर तंज कसने की कोशिश में यह ट्वीट किया था, लेकिन वह इस पर खुद ही घिर गए. बाद में टीएसी समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना करने लगे.

    हालांकि इस ट्वीट पर विवाद होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने यह कहते हुए इसे डिलीट कर दिया कि मैंने यह मीम नहीं बनाया था. लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी भी राजनीतिक पार्टी चाहे वह टीएमसी, लेफ्ट या कांग्रेस कोई भी हो, उनसे मिसॉजिनी की परिभाषा नहीं सीखनी है. उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि मेरी भी दो बेटियां हैं.

    उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, हम सभी के पास सोशल मीडिया टीमें हैं, जो हमारे अकाउंट्स को को संभाल रही हैं. और हां, कुछ पोस्ट से इस तरह के विवाद खड़े होते हैं…इस बार भी स्पष्ट राजनीतिक उद्देश्यों के साथ मेरे पोस्ट की बिल्कुल गलत व्याख्या की गई है. लेकिन मैं स्वीकार करता हूं कि इसने विवाद पैदा किया.

    उन्होंने लिखा कि मैंने खुद के लिए पर्याप्त अच्छी पहचान कमाई है, लोगों को इसे एक मीम के रूप में देखकर अनदेखा कर देना चाहिए. उन्होंने कहा, मैं यह भी स्वीकार करता हूं, मेरे अकाउंट से इस तरह की चीजें शेयर नहीं होनी चाहिए थीं.

    इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. शशि पंजा ने बाबुल सुप्रियो को आड़े हाथों लेते हुए कहा, बाबुल सुप्रियो जी मुझे देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता हो रही है. यदि जनप्रतिनिधि ही इस तरह की पितृसत्तात्मक बातें करेंगे तो क्या होगा? मैं बेहद अचंभित हूं कि बीजेपी नेताओं में इस तरह का सेक्सिज़म है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोमी अली का चौंकाने वाला खुलासा- 14 साल की उम्र में हुआ था रेप
    Next Article कांग्रेस नेता अधीर रंजन का दावा, बंगाल में कांग्रेस-वाम महागठबंधन की बनेगी सरकार

    Related Posts

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    June 28, 2026

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.