Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे के प्रोग्राम से ममता का किनारा, मोदी बोले- बंगाल अब पोरिबर्तन का मन बना चुका
    Breaking News

    रेलवे के प्रोग्राम से ममता का किनारा, मोदी बोले- बंगाल अब पोरिबर्तन का मन बना चुका

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महीने में तीसरी बार पश्चिम बंगाल पहुंचे. हुगली में उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल पोरिबर्तन (बदलाव) का मन बना चुका है. टीएमसी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मां, माटी, मानुष की बात करने वाले बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम से दूर ही रहीं.

    मोदी ने कहा, आप लोगों की यह उमंग, ऊर्जा कोलकाता से दिल्ली तक बहुत बड़ा संदेश दे रही है. अब पश्चिम बंगाल पोरिबर्तन (बदलाव) का मन बना चुका है. आज इस वीर धरा से पश्चिम बंगाल अपने विकास के संकल्प को सिद्ध करने के लिए बड़ा कदम उठा रहा है. हुगली की पश्चिम बंगाल की रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए, बंगाल के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बधाई देता हूं.

    पिछली सरकारों ने बंगाल में विकास नहीं किया

    दुनिया में जितने देश गरीबी से बाहर आए या गरीबी मिटाने में कामयाब रहे, या विकसित बने सभी में एक बात कॉमन है. इन देशों ने अपने यहां सही समय पर बड़ी संख्या में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया. आधुनिक हाइवे, रेलवे, एयरवे ने इन देशों को इन्हें आगे बढ़ाने में मदद की. ये एक प्रकार से परिवर्तन का बहुत बड़ा कारण बना. हमारे यहां भी यही काम दशकों पहले होना चाहिए था लेकिन हुआ नहीं.

    फ्रेट कॉरीडोर से बंगाल के लोगों को फायदा मिलेगा

    मोदी बोले कि अब हमें देर नहीं करनी है. एक पल भी गंवाना नहीं है. अब इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व जोर दिया जा रहा है. विकास के हर पहलू के लिए मूलभूत आवश्यकता होती है. बीते साल में हाइवे रेलवे, एयरवे, वाटरवे हर तरह की कनेक्टिविटी पर फोकस किया गया. बंगाल में हजारों करोड़ रुपए निवेश किए गए. रेल लाइनों के चौड़ीकरण और बिजलीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है. रेलवे को लेकर बंगाल में संभावनाओं के नए द्वार खुल रहे हैं. पूर्वी फ्रेड कॉरिडोर का बड़ा लाभ बंगाल को होने वाला है. इसका एक हिस्सा चालू भी हो चुका है. बहुत जल्द पूरा कॉरिडोर खुल जाएगा.

    किसान रेल से बंगाल के किसानों को बाजार मिला

    विशेष किसान रेल का लाभ बंगाल के किसानों को मिल रहा है. हाल में 100 वीं किसान रेल महाराष्ट्र से बंगाल तक चलाई गई. इससे यहां के फल दूध मछली से जुड़े किसानों को मुंबई पुणे सहित देश के बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच मिली है. आज हावड़ा हुगली के लाखों स्टूडेंट्स श्रमिकों के लिए बहुत बड़ा दिन है. मेट्रो का दक्षिणेश्वर से विस्तार होने से हजारों यात्रियों को सुविधा होने वाली है. अब कोलकाता आने जाने के लिए तेज पब्लिक ट्रोसंपोर्ट मिल गया है.

    सरकारों ने बंगाल के गौरव साथ अन्याय किया

    हुगली में मोदी ने कहा कि चंद्रनगर समेत ये पूरा क्षेत्र भारत की आजादी, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान का द्वीप है. महर्षि अरविंदों, रास बिहारी बोस समेत अनगिनत महान लोगों का नाता इस धरती से है. मुझे हैरानी है इतने वर्षों में जितनी भी सरकारें यहां रही हैं, उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षेत्र को अपने हाल पर ही छोड़ दिया. यहां की धरोहर को बेहाल होने दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपतंजलि की कोरोनिल का केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के समर्थन पर आईएमए ने जताई आपत्ति
    Next Article महाराष्ट्र केे अहमदनगर में डिवाइडर लांघकर दूसरी दिशा से आ रही बस से भिड़ी कार, 5 की मौत

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.