Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव आयोग ने अपलोड नहीं किए भवानीपुर में मतदान के आंकड़े, भाजपा ने पूछा सवाल
    Breaking News Headlines राजनीति

    चुनाव आयोग ने अपलोड नहीं किए भवानीपुर में मतदान के आंकड़े, भाजपा ने पूछा सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाम 5 बजे बाद भवानीपुर में हुए मतदान के आंकड़े अपलोड नहीं किए गए। नाराज भाजपा ने सवाल किया कि आखिर चल क्या रहा है?दरअसल दोपहर 3 बजे व शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े अपलोड किए गए थे, लेकिन 6 बजे के बाद में यह बंद हो गया। भवानीपुर में शाम पांच बजे तक 53.32 प्रतिशत मतदान हुआ था।उल्लेखनीय है कि भवानीपुर से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में है। अगर वे उपचुनाव में हार जाती है तो उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। इस वजह से इस हाईप्रोफाइल सीट पर सभी की नजरें बनी हुई है।
    अमित मालवीय ने देर रात ट्विटर पर लिखा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर 3 बजे तक 48.08 प्रतिशत तक मतदान हुआ था, शाम 5 बजे यह 53.32 पहुंच गया। 2 घंटे में सिर्फ 5.24 प्रतिशत वोटिंग बढ़ी। लेकिन वोटिंग खत्म होने के दो घंटे बाद भी फाइनल आंकड़े जारी नहीं कए गए हैं। आगे लिखा- आखिर चल क्या रहा है?ममता बनर्जी, भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के श्रीजीब बिस्वास के बीच मुकाबला है। भवानीपुर सीट पर मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी के खिलाफ निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा उम्मीदवार टिबरेवाल ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक मतदान केन्द्र पर मतदान प्रक्रिया को जबरन रोक दिया।हालांकि हाकिम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा जानती है कि वह उपचुनाव नहीं जीत सकती इसलिए बहाने तलाश कर रही है। दूसरी तरफ तृणमूल ने भी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जिसमें टिबरेवाल पर 20 कारों के काफिले के साथ घूमने और मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWhatsApp से पेमेंट करना हुआ आसान, आया सिंबल
    Next Article कोरोना वायरस: पुणे में शुरू हुए कोवोवैक्स के फेज 2/3 के ट्रायल शुरू, शामिल होंगे 7-11 साल के बच्चे

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.