Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने का दिया निर्देश
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारी बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने का दिया निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारी बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने का दिया निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर में बीते दो दिनों से जारी लगातार भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सीतारामडेरा, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव और जनजीवन पर पड़े इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक साहू भुइयांडीह, कल्याण नगर, गौतम विहार, बागुनहातु एवं बारीडीह बस्ती जैसे संवेदनशील इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बात कर उनकी समस्याएं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के राहत कार्यों और मदद में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके से ही जिला उपायुक्त, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, जुस्को और बिजली विभाग के महाप्रबंधक तथा जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से फोन पर वार्ता कर तत्काल राहत एवं समुचित समाधान के निर्देश दिए। पूर्णिमा साहू ने लोगों से बाढ़ से उत्पन्न हालात में किसी भी तरह की सहायता हेतु उनसे एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी नंबर 0657-2431028 पर संपर्क करने की बात कही। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    इसके साथ ही, उन्होंने मानसून के दौरान संभावित आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति, जीवनरक्षक औषधियां, पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था तथा आवश्यक राहत सामग्री व आवश्यक संसाधन की पूर्व में व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य हेतु प्रशासनिक मशीनरी और व्यवस्था को सक्रिय किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी नागरिक को भोजन, पीने का पानी, राहत सामाग्री एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

    वहीं, गुरुवार देर शाम विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से बाढ़ प्रभावित कई क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा में तत्पर दिखे।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास भारी बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने का दिया निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव पदस्थापित उप विकास आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article झमाझम बारिश से चांडिल डूबा, आशियाना अपार्टमेंट में फंसे 300 लोग, कंट्रोल रूम सक्रिय

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.