Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका पर तेजी से बढ़ रहा है कर्ज, भारत के भी 216 अरब डॉलर बकाया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका पर तेजी से बढ़ रहा है कर्ज, भारत के भी 216 अरब डॉलर बकाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर दो दशक में कर्ज का भार तेजी से बढ़ा है और भारत का भी उस पर 216 अरब डॉलर का कर्ज है. अमेरिका पर कुल 29 हजार अरब डॉलर का कर्ज चढ़ा हुआ है.

    एक अमेरिकी सांसद ने सरकार को देश पर बढ़ते कर्ज भार को लेकर आगाह किया है. अमेरिका पर कर्ज में चीन और जापान का कर्ज सबसे ऊंचा है. वर्ष 2020 में अमेरिका का कुल राष्ट्रीय कर्ज भार 23400 अरब डॉलर था. इसका मतलब प्रत्येक अमेरिकी पर औसतन 72 हजार 309 डॉलर का का ऋण था.

    अमेरिकी सांसद एलेक्स मूनी ने कहा कि हमारा कर्ज बढ़कर 29 हजार अरब डॉलर तक पहुंचने जा रहा है. इसका मतलब है कि हर व्यक्ति पर कर्ज का भार और अधिक बढ़ रहा है. कर्ज के बारे में सूचनाए बहुत भ्रामक हैं कि यह जा कहां रहा है. जो दो देश-चीन और जापान हमारे सबसे बड़े कर्जदाता हैं, वे वास्तव में हमारे दोस्त नहीं हैं.

    सबसे ज्यादा कर्ज जापान और चीन का

    अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बाइडेन सरकार के करीब दो हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का विरोध करते हुए वेस्ट वर्जीनिया का प्रातिनिधित्व करने वाले सांसद मूनी ने कहा कि चीन के साथ वैश्विक स्तर पर हमारी प्रतिस्पर्धा है. उनका हमारे ऊपर बहुत बड़ा कर्ज चढ़ा हुआ है. चीन का हम पर 1000 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज बकाया है. हम जापान के भी 1000 अरब डॉलर से अधिक के बकायेदार हैं.

    सांसद मूनी ने कहा कि वे देश जो हमको कर्ज दे रहे हैं, हमें उनका कर्ज चुकाना भी है. जरूरी नहीं कि इन देशों को हमारे श्रेष्ठ हित का ध्यान हो, जिनके बारे में हम यह नहीं कह सकते कि वे दिल में हमेशा हमारे हित का खयाल रखते हैं. उन्होंने कहा कि ब्राजील को हमें 258 अरब डॉलर देना है. भारत का हमारे ऊपर बकाया 216 अरब डॉलर है. हमारे विदेशी ऋणदताओं की यह सूची लंबी है.

    वर्ष 2000 में अमेरिका पर 5600 अरब डॉलर का कर्ज था. ओबामा के समय यह दोगुना हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जनवरी में 1900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज की घोषणा की ताकि इस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था पर आए संकट का मुकाबला किया जा सके.

    मून और विपक्ष के अन्य सांसदों ने पैकेज का विरोध किया. मूनी ने कहा कि ओबामा के 8 साल में हमने अपने ऊपर कर्ज का भार दोगुना कर लिया-और आज हम उसे और बढ़ाने जा रहे हैं. कर्ज और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का अनुपात काबू से बाहर हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहारीम शाह ने बिलावल भुट्टो को अपना प्‍यार बताकर हंगामा खड़ा किया
    Next Article अब भुगतान के आधार पर होगी आर्मरी मैदान की बुकिंग

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.