Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरा देश जहां कोरोना से ग्रसित है, वहीं कांग्रेस पार्टी मोदीमेनिया से पीड़ित है: रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पूरा देश जहां कोरोना से ग्रसित है, वहीं कांग्रेस पार्टी मोदीमेनिया से पीड़ित है: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूरा देश जहां कोरोना से ग्रसित है, वहीं कांग्रेस पार्टी मोदीमेनिया से पीड़ित है: रघुवर दास

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पूरा देश जहां कोरोना से ग्रसित है, वहीं कांग्रेस पार्टी मोदीमेनिया से पीड़ित है। टूलकिट मामले को देखने से स्पष्ट होता है कि वास्तव में मोदी भय काम कर रहा है। कोरोना महामारी में जिस प्रकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गांव हो या शहर हो सभी के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य किया है, उससे कांग्रेस पार्टी परेशान है। मोदी सरकार द्वारा तमाम तरह की सुविधाएं राज्यों को उपलब्ध कराई जा रही है। विदेशों से भी भारत को सहायता मिल रही है। इससे कांग्रेस की नींद हराम है और उनके नेताओं को कुछ नहीं सूझ रहा है, इसलिए मोदी जी के खिलाफ कांग्रेसी टूलकिट के माध्यम से भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस की इस समय गैर जिम्मेदाराना भूमिका निभा रही है, जबकि आपदा की इस घड़ी में राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री जी के साथ खड़े होकर कोरोना की लड़ाई में साथ देना चाहिए। राष्ट्र के विरुद्ध काम करना कांग्रेस की कार्यप्रणाली रही है। सीमा पर तनातनी के बीच चीन के साथ दोस्ती हो या भारत के द्वारा विकसित वैक्सीन पर सवाल उठाना, देश को नीचा दिखाने में कांग्रेस कभी भी पीछे नहीं रहती है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या धारा 370 हटाना, सभी मामले में कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का ही कार्य किया। लेकिन कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि देश की जनता उसका खेल समझ चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक इरफान अंसारी ने शहर के पुराने सदर अस्पताल को चालू कर वैक्सीनेशन केंद्र एवं ओपीडी सेवा बहाल की
    Next Article आदित्यपुर 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम प्रकरण में आया नया मोड़ जांच टीम ने जमीन के साथ-साथ डिग्री की जांच शुरू की

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    June 27, 2026

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    June 27, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.