राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील एवं आसपास के क्षेत्रो के विभिन्न स्थानो मे कार्यरत पं. बंगाल निवासी हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के आगमन की कोई समय सीमा निर्धारित नही होने एवं बार बार रद्द हो जाने के कारण चौथे चरण के मतदान जो 29अप्रैल को होना तय है। उसमे शामिल होनै से वंचित हो जाने की समस्या से परेशान हो रहे है।आपको बता दे कि बड़बिल एवं आसपास के क्षेत्रो मे सीआईएसएफ जवानों सहित विभिन्न संस्थानो मे हजारों कर्मचारी पं.बंगाल राज्य के है,और उनके हावड़ा जाने का जो स्त्रोत है,हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एवं बड़बिल कोलकाता तक चलने वाले कुछ बस ।सर्वविदित है,कि जनशताब्दी तीन वर्षो से लेटलतीफी एवं रद्द रहने की सारी सीमाऐ लाँघ कर आवागमन कर रही है,और जो बस कोलकाता जा रही है,उसमे पेर रखने की जगह नही है,ऐसे मे जो पं.बंगाल के मतदाता है,उनके सामने विकट समस्या ये है,कि वो वोट देने कैसै जाऐगे। वोट देनै से वंचित मतदाओ की समस्या मद्देनजर समाजसेवीयो नै चुनाव आयोग को ऐक्स.हेंडल पर शिकायत लिखकर गुहार लगाई।

