गुडाबाँधा के वोटर एकजुट, भाजपा की जीत तय – रामकुमार पाहन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गुड़ाबान्दा प्रखण्ड अन्तर्गत फारेस्ट ब्लाक पंचायत मे खिजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन और मण्डल प्रभारी सह जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र ने विभिन्न गाँव का दौरा की और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष मे कमल फूल के निशान पर मतदान करने का अपील की!
रामकुमार पाहन ने जहां कि घाटशिला के हर गली, हर घर से एक ही आवाज़ उठ रही है “अब चाहिए विकास, जनसेवा और भरोसे की राजनीति!”
जनता एकजुट है, उम्मीदें जुड़ रही हैं और विश्वास बन रहा है भाजपा की ताकत। उन्होंने कहा कि क्रमांक संख्या 1 बाबूलाल सोरेन बन चुके हैं घाटशिला की पहली पसंद, क्योंकि अब घाटशिला का हर घर कह रहा है.. “अब बदलेगा घाटशिला, अब बढ़ेगा विकास l ”
मौके पर रसाननन्द पातर, कमल कृष्ण कुईला,शिव शंकर लोहार,मंगल मुर्मू, राम पातर,रबिलाल हाँसदा,राजेंद्र नाथ मुर्मू, मिठून मुर्मू, सिंहराई माण्डी, चम्पाई हेमब्रम, परबत धीबर, सोमाई माहली,चित्त धीबर सहित कोई ग्रामीण उपस्थित थे!

