Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग के नेतृत्व में रोटरी क्लब, जमशेदपुर के कार्यक्रम में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग के नेतृत्व में रोटरी क्लब, जमशेदपुर के कार्यक्रम में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग के नेतृत्व में रोटरी क्लब, जमशेदपुर के कार्यक्रम में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

    मतदाता सूची में नाम निबंधन, चुनाव में एक-एक मतदाता की भागीदारी पर की गई चर्चा

    मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार की अगुवाई में मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधियां संचालित की गई । मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम निबंधन, वोटर कार्ड के अलावा अन्य किन-किन पहचान पत्र के साथ मतदान किया जा सकता है तथा चुनाव में मतदान के महत्व को लेकर क्लब के सदस्यों के साथ चर्चा की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं रोटरी क्लब के सदस्य शामिल हुए ।

     

    पद बड़ा हो, प्रभावशाली व्यक्ति हो या किसान-मजदूर सभी के वोट का महत्व एक जैसा

    उप विकास आयुक्त ने बताया कि मतदान के लिए सबसे जरूरी मतदाता सूची में नाम का जुड़ना है । जब तक किसी मतदाता का नाम अपने निकटवर्ती बूथ के मतदाता सूची में नहीं जुड़ जाता तक वे वोट नहीं कर पायेंगे । उन्होने कहा कि 26 अप्रैल से पहले सभी छूटे हुए मतदाता फॉर्म 6 भरकर अपना नाम निबंधन करायें ।

     

    मतदान क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हम सभी को समानता का अधिकार देता है । चाहे कोई कितने ही बड़े पद पर बैठा हो या प्रभावशाली व्यक्ति हो या कोई किसान-मजदूर, सभी के वोट का महत्व एक ही जैसा होता है । लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं जो हमारे हित की बात सीधा सरकार तक पहुंचाते हैं और हमारे हक में नीति या कल्याणकारी योजनायें संचालित करने में सरकार को भी सहूलियत प्रदान करती है ।

     

     

    इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधयां संचालित की गई। मतदाता शपथ लेते हुए सभी ने मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा जहां युवा सेल्फी लेते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखे। इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं इंडी गठबंधन के नेता -पीएम मोदी
    Next Article लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.