Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिरसा मुंडा ट्रंक रोड स्थित शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को श्री श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शिवम कंस्ट्रक्शन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

    आयोजन समिति के प्रमुख विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवम परिवार पिछले 18 वर्षों से लगातार विश्वकर्मा पूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना के साथ महाप्रसाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पूजा के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की जाएगी।

    कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को सुबह 9 बजे विधि-विधान के साथ विश्वकर्मा पूजा संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने लगभग दो हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की है।

    शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक अतिथियों का स्वागत समारोह आयोजित होगा। इसके बाद रात 9:30 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक अंकुश राजा होंगे, जो अपने चर्चित गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

    आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। शिवम परिवार ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में पूजा समारोह में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

    भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग
    Next Article ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    Related Posts

    “खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार

    September 15, 2026

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 15, 2026

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान के भाई बंटी का बड़ा बयान, कहा- धनबाद लौटकर कानून का सामना करे

    बखरी में निकली भव्य मंगल ध्वज यात्रा, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर

    मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.