Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिलिस्तीन में दूतावास के अंदर मृत पाए गए भारतीय राजदूत मुकुल आर्य, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फिलिस्तीन में दूतावास के अंदर मृत पाए गए भारतीय राजदूत मुकुल आर्य, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेरूसलम. फिलिस्तीन से भारत के लिए बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है. विदेश मंत्रालय के अनुसार जानकारी दी गई है कि फिलिस्तीन में भारत के राजदूत की मौत हो गई है. इस पर जानकारी देते हुए विदेश मंत्रायल ने बताया है कि फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य को उनके दूतावास में मृत पाया गया है. इस पर भारत के विदेश मंत्री ने शोक व्यक्त किया है.

    भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, फिलिस्तीन के रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि श्री मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा. वह एक उज्ज्वल और प्रतिभाशाली अधिकारी थे, उनके सामने बहुत कुछ था. मैं दिल से उनके परिवार और प्रियजनों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति.
    फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि फिलिस्तीन राज्य में भारत गणराज्य के राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है. जिसमें फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने राजदूत मुकुल आर्य के निधन पर बहुत दुख और पीड़ा व्यक्त की है. उनका कहना है कि वह भारतीय विदेश मंत्रालय से आधिकारिक संपर्क कर रहे हैं ताकि मृतक राजदूत के पार्थिव शरीर को उसके देश पहुंचाने की व्यवस्था पूरी की जा सके.

    इसके अलावा राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने स्वास्थ्य और फोरेंसिक चिकित्सा मंत्रालय के अलावा सभी सुरक्षा, पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को तुरंत रमल्ला में भारतीय राजदूत के निवास स्थान पर जाने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए हैं. निर्देश में मुकुल आर्य मौत के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को CBI ने किया गिरफ्तार
    Next Article कच्चे तेल का दाम 139 डॉलर प्रति बैरल पार, 2008 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.