Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में भारी हंगामा, पीटीआई नेता ने की गाली-गलौज, हंगामा, धक्कामुक्की
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में भारी हंगामा, पीटीआई नेता ने की गाली-गलौज, हंगामा, धक्कामुक्की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में मंगलवार को भारी हंगामा हो गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता एक सवाल के जवाब में विरोधी दलों के साथ गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं. अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले सांसद का नाम अली नवाज खान है. सांसदों की नेशनल एसेंबली में गाली-गलौज और धक्का मुक्की का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

    इस घटना के बाद संसद को कुछ देर के लिए स्थगित भी करना पड़ा. एक सांसद तो गुस्से से इतना आग बबूला हो गया कि वे नेशनल एसेंबली में ही बेकाबू हो गए और असभ्य भाषा का इस्तेमाल करने लगे.
    गौरतलब है कि पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली में हंगामा का यह इस तरह का कोई पहली वीडियो नहीं है. पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के सामने ही संयुक्त अधिवेशन के दौरान साल 2019 में भी सत्तपक्ष और विपक्षी दल आपस में भिड़ गए थे. उस दौरान भी दोनों पक्षों में जमकर घूसे चले थे और धक्कामुक्की हुई थी.

    पीटीआई नेता ने टीवी डिबेट के दौरान लगाया थप्पड़

    हाल ही में इमरान खान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की नेता डॉक्टर फिरदौस आशिक अवान ने एक लाइव टेलीविजन शो के दौरान जो कुछ किया उसका भी वीडियो खूब वायरल हुआ. पीटीआई नेता फिरदौस आशिक अवान ने एक टीवी शो के दौरान ही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता कादिर मंडोखेल को थप्पड़ लगा दिया. इतना ही नहीं, उसके बाद फिरदौस ने पीपीपी नेताओं के साथ गाली-गलौज भी की.

    इसके बाद दोनों नेता एक दूसरे पर गाली-गलौज करते हुए दिखे. टीवी केबल एक्ट के नियमों के चलते यहां पर हम उन बातों को नहीं लिख सकते हैं जो उन दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कही. इधर, मामले को तूल पकड़ता देख क्रू के सदस्यों को आना पड़ा और दोनों नेताओं को वहां से अलग किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article हरिद्वार कुंभ मेले में कोविड टेस्ट घोटाले में केन्द्र सरकारा सख्त, दोषियों पर की जाएगी आपराधिक कार्रवाई

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.