Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाना में विस्फोटक से लदे ट्रक में ब्लास्ट, अबतक 17 लोगों की मौत, 59 घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    घाना में विस्फोटक से लदे ट्रक में ब्लास्ट, अबतक 17 लोगों की मौत, 59 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अक्करा. पश्चिमी घाना में एक ट्रक में जोरदार विस्फोट के कारण करीब 17 लोगों की मौत की खबर है. ये ट्रक गोल्ड माइन के लिए विस्फोट लेकर जा रहा था. मोटरसाइकिल से टकरा जाने के कारण ये हादसा हुआ. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से पश्चिमी घाना के एक छोटे से शहर अपियेट को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इलाके में काम करने वाले और विस्फोट की आवाज सुनने वाले लोगों ने मीडिया को बताया कि विस्फोट की वजह से कई इमारतें ढह गई है जिसमें कई लोग और जानवर मलबे में फंस गए.

    पुलिस ने कहा कि ज्यातादर पीडि़तों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पतालों और क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है. पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि इमरजेंसी सेवा के कर्मचारियों को एक्टिव कर दिया गया है. लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा, एनएडीएमओ और एम्बुलेंस सेवा सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए आसपास के शहरों में चले जाएं. अपियेट में करीब 10 हजार की आबादी है. यहां ज्यादातर लोग किसान और खनिक हैं. लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.

    ड्राइवर ने दी लोगों को भागने की चेतावनी

    प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय अधिकारियों को बताया कि मोटरसाइकिल में आग लगने के बाद ड्राइवर नीचे उतर गया और लोगों को भागने की चेतावनी देने की कोशिश की. करीब 10 मिनट बाद एक्सप्लोसिव्स से लदे ट्रक में विस्फोट हो गया. इस हादसे में जान गंवाने वालों में वो लोग ज्यादा है, जिन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की. विस्फोटकों से भरा ट्रक चिरानो गोल्ड माइन जा रहा था. यह खदान से 140 किमी (87 मील) दूर था.

    सूत्रों के मुताबिक ट्रक में लदे विस्फोटकों को चिरानो गोल्ड माइन्स द्वारा संचालित एक नजदीकी खदान में पहुंचाया जा रहा था. अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. घाना में हाल के वर्षों में गैस विस्फोटों में कई लोगों की जान चली गई थी. साल 2015 में राजधानी अकरा में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. ये विस्फोट तब हुआ था जब सैकड़ों लोग भारी बारिश की वजह से गैस स्टेशन के पास ठहरे थे. इसी महीने में देश के अशांत क्षेत्र में आग लगने की घटना में भी कई लोगों की जान चली गई थी.

    राष्ट्रपति ने दुख जताया

    घाना के राष्ट्रपति नाना एडो डंकवा अकुफो-एडो ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा-पश्चिमी क्षेत्र में बोगोसो के पास विस्फोट हुआ. यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है. मैं सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थत होने की कामना करता हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में किसकी होगी सत्ता, साइकिल पकड़ेगी रफ्तार या फिर एक बार भाजपा सरकार, जानिए महापोल के नतीजे
    Next Article गोवा: मनोहर पर्रिकर के बेटे की बगावत, टिकट न मिलने से नाराज उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.