Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबान का दावा- पंजशीर पर हमारा कब्जा, अमरुल्ला सालेह बोले- ये अफवाह, मैं अपनी मिट्टी के साथ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तालिबान का दावा- पंजशीर पर हमारा कब्जा, अमरुल्ला सालेह बोले- ये अफवाह, मैं अपनी मिट्टी के साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के गठन के ऐलान से एक दिन पहले शुक्रवार को तालिबान ने दावा किया है कि उसने पंजशीर पर भी कब्जा कर लिया है. तालिबान सूत्रों के हवालों से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि तालिबान ने अब पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा करने का दावा किया है. तालिबान ने कहा कि अब पंजशीर हमारे नियंत्रण में है. पंजशीर पर कब्जे के बाद काबुल में तालिबानी लड़ाकों ने खुशी जताते हुए आसमान में फायरिंग भी की.

    वहीं एक तालिबानी कमांडर ने कहा कि अल्लाह की कृपा से अब हमारा पूरा अफगानिस्तान में नियंत्रण हो गया है. परेशानियां पैदा करने वालों को हमने हरा दिया है और अब पंजशीर में हमारे नियंत्रण में है. हालांकि पंजशीर पर तालिबान के दावे की आधारिक पुष्टि होना बाकी है.
    इस बीच अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने उनके देश छोड़ने की खबर को खारिज करते हुए कहा कि ये खबर झूठी है. इसके अलावा उन्होंने पंजशीर घाटी पर तालिबान के कब्जे की भी पुष्टि नहीं की है. अमरुल्लाह सालेह ने ट्वीट कर कहा कि प्रतिरोध जारी है और जारी रहेगा. मैं यहां अपनी मिट्टी के साथ हूं, अपनी मिट्टी के लिए और इसकी गरिमा की रक्षा के लिए खड़ा हूं.

    इससे पहले शुक्रवार को तालिबान की तरफ से नई अफगान सरकार के गठन की तारीख को एक दिन के लिए और टाल दिया गया है. चरमपंथी संगठन के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के मुताबिक नई अफगान सरकार के गठन की घोषणा शुक्रवार को की जानी थी, लेकिन अब इसमें एक दिन की देरी हो गई है. मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार के गठन का ऐलान अब शनिवार को की जाएगी. सूत्रों ने कहा कि कतर स्थित तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के अध्यक्ष मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के तालिबान सरकार के प्रमुख होने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में 42 हजार 618 नए केस दर्ज, 330 लोगों की मौत
    Next Article जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी सुषमा कुशवाहा नामक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

    Related Posts

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.