Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश, जानें 20 सालों में अमेरिका से कितनी बढ़ी संपत्ति
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश, जानें 20 सालों में अमेरिका से कितनी बढ़ी संपत्ति

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. दुनिया का बॉस कहा जाने वाला अमेरिका अब हर मोर्चे पर चीन से पीछे खिसकता दिखाई पड़ रहा है. इस बार चीन ने अमेरिका को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर देश का तमंगा हासिल किया है. बता दें कि पिछले 20 सालों में दुनिया की संपत्ति तीन गुना हो गई है. इन सबके बीच सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर ये है कि इन संपत्तियों में चीन की हिस्‍सेदारी एक-तिहाई है. दुनियाभर के देशों की बैलेंसशीट पर नजर रखने वाली मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिन्ज़ी एंड कंपनी की अनुसंधान शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक चीन अब दुनिया का सबसे अमीर देश बन चुका है.

    रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि दुनिया में सबसे ज्‍यादा संपत्ति वाले चीन और दूसरी नंबर पर मौजूद अमेरिका के धन का बहुत बड़ा हिस्‍सा कुछ अमीर लोगों तक ही सीमित है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों अमीर देशों में दस प्रतिशत आबादी के पास सबसे ज्यादा धन है. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इन देशों में अमीरों की तादाद तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण अमीर और गरीब देशों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.
    रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 में दुनिया की कुल संपत्ति 156 खरब डॉलर थी जो साल 2020 यानि की 20 साल के बाद बढ़कर 514 खरब डॉलर हो गई. मैकिन्से ग्लोबल इंस्टीट्यूट के एक सहयोगी जान मिशके ने कहा दुनिया के कई देश तेजी से अमीर हुए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक कुल संपत्ति का 68% हिस्सा अचल संपत्ति के रूप में मौजूद है, जबकि बाकी की संपत्ति में बुनियादी ढांचा, मशीनरी और उपकरण जैसी चीजें शामिल हैं. रिपोर्ट में सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली बात चीन को लेकर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 में चीन की कुल संपत्ति 7 खरब डॉलर थी जो साल 2020 में तेजी से बढ़कर 120 खरब डॉलर पहुंच गई है.

    बता दें कि चीन को साल 2000 से पहले ही विश्‍व व्‍यापार संगठन में शामिल कर लिया गया था. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन की अर्थव्‍यवस्‍था ने तब से अब तक कितनी तेजी से वृद्धि की है. 20 साल के समय में दुनिया ने जितनी संपत्ति हासिल की है उसका करीब एक तिहाई हिस्‍सा चीन के पास है. वहीं रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अमेरिका की संपत्ति 20 सालों में दोगुनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 में अमेरिकी संपत्ति 90 खरब डॉलर थी. रिपोर्ट का कहना है कि यहां प्रॉपर्टी के दामों में बहुत ज्यादा वृद्धि न होने से अमेरिकी की संपत्ति चीन के मुकाबले कम रही और वह अपना नंबर एक का स्थान गंवा बैठा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुनियादी विकल्प बेगूसराय के अध्यक्ष सीताराम किलकारी सम्मान से नवाजे गए।
    Next Article देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 287 दिनों बाद एक दिन में आए सबसे कम केस

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.