Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटे से विमान से दुनिया नापकर 19 साल की जारा ने इतिहास रचा
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    छोटे से विमान से दुनिया नापकर 19 साल की जारा ने इतिहास रचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. ब्रिटिश और बेल्जियम मूल की सबसे जारा रदरफोर्ड ने इतिहास रच दिया है. जीवन के 19 बसंत देख चुकी जारा दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं, जिन्‍होंने पूरी दुनिया को अपने छोटे से विमान के जर‍िए नाप डाला है. गुरुवार को जारा जब अपने माइक्रो लाइट प्‍लेन से बेल्जियम के कोर्टरिज्‍क एयरपोर्ट पर उतरीं तो उन्‍होंने 5 महीने में 5 महाद्वीपों की यात्रा पूरी कर ली. इस रेकॉर्ड यात्रा के दौरान जारा ने 51 हजार किमी का सफर करीब 52 देशों के ऊपर से तय किया.

    जारा गत 18 अगस्‍त को दुनिया के सबसे तेज माइक्रो लाइट प्‍लेन से रवाना हुई थीं. जारा जब बेल्जियम में उतरीं तो वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्‍वागत किया. बेहद खुश नजर आ रहीं जारा ने कहा, ‘यह एक पागलपन भरा सफर था.’ जारा का यह इतना लंबा सफर आसान नहीं था. जारा यात्रा के दौरान उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद अलास्‍का में वीजा में देरी और मौसम खराब होने की वजह से एक महीने तक फंस गई थीं.

    उत्‍तर कोरिया के पास लगा डर, कहीं जिंदगी खत्‍म न हो जाए….

    इसके बाद वह पूर्वी रूस में फंस गई थी जहां सर्दियों का तूफान आया हुआ था. रूस से वह फिर दक्षिण एशिया की ओर रवाना हुईं. दक्षिणी एशिया से पश्चिम एशिया होते हुए फिर वापस यूरोप पहुंच गईं. उनकी सबसे यादगार यात्रा न्‍यूयार्क और उसके बाद आइसलैंड में एक सक्रिय ज्‍वालामुखी की रही. इस दौरान उन्‍हें डर भी लगा कि कहीं जिंदगी खत्‍म न हो जाए. यह डर उन्‍हें साइबेरिया के जमे हुए इलाके और उत्‍तर कोरिया के हवाई स्‍पेस से निकलने के संकरे रास्‍ते के दौरान भी लगा.

    जारा ने कहा, ‘उत्‍तर कोरिया मिसाइलों का परीक्षण कर रहा था और उसने कोई चेतावनी भी नहीं दी थी.’ इस रेकॉर्ड को पूरा करने के लिए जारा को दुनिया के दो बिल्‍कुल विपरीत हिस्‍सों को छूना था. इसके तहत वह इंडोनेशिया के जांबी और कोलंबिया के टुमाको में उतरीं. जारा ने इस उड़ान के जरएि अफगानिस्‍तान में जन्‍मी अमेरिकी नागरिक शाइस्‍ता वैस का रेकॉर्ड तोड़ा है. शाइस्‍ता ने साल 2017 में 30 साल की उम्र में अकेले यात्रा करके यह रेकॉर्ड कायम किया था.

    इस यात्रा के दौरान जारा ने जमकर गाने सुने और पूरी यात्रा का आनंद लिया. उन्‍होंने कहा कि बेल्जियम से पहले उन्‍हें जर्मनी में उतरना था जो बहुत बारिश और बर्फ की वजह से मुश्किल था. हालांकि बेल्जियम वायुसेना की एरोबेटिक्‍स टीम ने उनकी इसमें मदद की और यह यात्रा भी संपन्‍न हुई. इस थका देने वाली यात्रा के बाद जारा ने कहा कि वह अब अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी और ब‍िल्लियों को देख पाएंगी.

    यह रेकॉर्ड अन्‍य महिलाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा

    जारा मात्र 14 साल की उम्र से पायलट की ट्रेनिंग ले रही हैं और उन्‍हें साल 2020 में पायलट का लाइसेंस मिला था. वह एक अंतरिक्षयात्री बनना चाहती हैं और उन्‍हें आशा है कि उनका यह रेकॉर्ड अन्‍य महिलाओं को विज्ञान, तकनीक और हवाई क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्‍होंने कहा कि लड़कियों को अक्‍सर सुंदर, दयावान और मददगार बनने के लिए प्रेरित किया जाता है. मैं अपनी उड़ाने के जरिए यह दिखाना चाहती थी कि महिलाएं भी महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍यों को पूरा कर सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोवा: मनोहर पर्रिकर के बेटे की बगावत, टिकट न मिलने से नाराज उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
    Next Article अब धरातल पर दिखेगी सरस्‍वती नदी, हिमाचल और हरियाणा करेंगे पुनर्जीवित

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.